एक्सप्लोरर

TVS Electric Scooter: सिंगल चार्ज में मिलेगी 150km की रेंज, OLA पर भारी पड़ रहा TVS का ये सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

TVS iQube Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड मार्केट में लगातार बढ़ रही है. वहीं टीवीएस आईक्यूब के इलेक्ट्रिक स्कूटर दमदार रेंज और किफायती कीमतों में भारतीय बाजार में मौजूद हैं.

Electric Scooter: टीवीएस आईक्यूब (TVS iQube) के पांच वेरिएंट इंडियन मार्केट में है. कंपनी ने हाल ही में टीवीएस आईक्यूब के 2.2 kWh वाले बैटरी पैक स्कूटर को भारतीय बाजार में उतारा है. वहीं ओला (Ola) के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी मार्केट में छाए रहते हैं, लेकिन टीवीएस के स्कूटर की रेंज और कीमत लोगों को इस स्कूटर की ओर आकर्षित कर सकती है.

TVS iQube के दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर

TVS iQube में 2.2 kWh और 3.4 kWh बैटरी पैक वाला स्कूटर मार्केट में है. वहीं टीवीएस आईक्यूब एस (TVS iQube  S) 3.4 kWh बैटरी पैक के साथ है. इनके अलावा टीवीएस आईक्यूब एसटी (TVS iQube  ST) के भी दो वेरिएंट इंडियन मार्केट में है. इसमें एक वेरिएंट 3.4 kWh बैटरी पैक के साथ मौजूद है और दूसरा 5.1 kWh बैटरी पैक के साथ है.

टीवीएस आईक्यूब, 2.2 kWh

टीवीएस आईक्यूब का 2.2 kWh बैटरी पैक वाला स्कूटर सिंगल चार्जिंग में 75 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है. इस स्कूटर की चार्जिंग को 10 फीसदी से 80 फीसदी तक पहुंचने में 2 घंटे का समय लगता है. ये स्कूटर दो कलर वेरिएंट पर्ल व्हाइट और वॉलनट ब्राउन में इंडियन मार्केट में है. इस स्कूटर में 32 लीटर का स्टोरेज भी दिया है. इस स्कूटर की इफेक्टिव प्राइस 97,299 रुपये है.

टीवीएस आईक्यूब, 3.4 kWh

टीवीएस का ये स्कूटर 100 किलोमीटर की रेंज के साथ आता है. इस स्कूटर को 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज करने में 4 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 17.78 सेंटीमीटर का मल्टीफंक्शनल टचस्क्रीन डैशबोर्ड भी लगा है. वहीं HMI कंट्रोलर का फीचर भी दिया गया है. इस स्कूटर की इफेक्टिव प्राइस 1,19,628 रुपये है.

टीवीएस आईक्यूब एस, 3.4 kWh

टीवीएस आईक्यूब एस, 3.4 kWh बैटरी पैक के साथ आ रहा है. ये स्कूटर सिंगल चार्जिंग में 100 किलोमीटर की रेंज देगा. इस स्कूटर को 4 घंटे 30 मिनट में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है. टीवीएस के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों के साथ में चार्जर को कैरी करने भी सुविधा दी गई है. इस स्कूटर की इफेक्टिव प्राइस 1,29,420 रुपये है.

टीवीएस आईक्यूब एसटी, 3.4 kWh

ये इलेक्ट्रिक स्कूटर भी 100 किलोमीटर की रेंज के साथ भारतीय बाजार में बिक रहा है. इस स्कूटर को 80 फीसदी तक चार्ज करने में 3 घंटे का समय लगेगा. ये स्कूटर चार कलर वेरिएंट में मौजूद है. टीवीएस के स्कूटर के डैशबोर्ड को मोबाइल फोन की तरह हाथ से ऑपरेट कर सकते हैं. इस स्कूटर की इफेक्टिव प्राइस 1,38,555 रुपये है.

टीवीएस आईक्यूब एसटी, 5.1 kWh

टीवीएस आईक्यूब एसटी का 5.1 kWh बैटरी पैक वाला स्कूटर सबसे ज्यादा रेंज के साथ आ रहा है. ये स्कूटर एक बार की चार्जिंग में 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है. इस स्कूटर को 80 फीसदी चार्ज करने में 4 घंटे 8 मिनट का समय लगेगा. इस स्कूटर की इफेक्टिव प्राइस 1,85,373 रुपये है.

ये भी पढ़ें

Car Driving Capacity: बिना रुके कितनी देर तक चल सकती है आपकी कार? इतने समय बाद तोड़ देगी दम

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोक अदालत में कौन-से चालान नहीं होते माफ? एक क्लिक में जानें डिटेल
लोक अदालत में कौन-से चालान नहीं होते माफ? एक क्लिक में जानें डिटेल
SUV भी, Pickup भी, Fiat ने पेश किया अनोखा Multiplay Concept
SUV भी, Pickup भी, Fiat ने पेश किया अनोखा Multiplay Concept
BYD Atto 8 हुई Reveal, 9 मिनट में 97% चार्ज का दावा
BYD Atto 8 हुई Reveal, 9 मिनट में 97% चार्ज का दावा
ऑटो चलाना कितना फायदेमंद? जानें खर्च और कमाई
ऑटो चलाना कितना फायदेमंद? जानें खर्च और कमाई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget