एक्सप्लोरर

बढ़ती पेट्रोल की कीमत से परेशान हैं, तो खरीदें ये CNG कारें

अगर आप भी पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती कीमतों से परेशान है तो आपकी कार के लिये सीएनजी का भी अच्छा ऑप्शन है. कंपनी फिटेड सीएनजी कारें भरोसेमंद हैं और अच्छा माइलेज भी देती है. तो चलिये आज आपको बताते हैं टॉप 10 सीएनजी कारें, उनकी कीमत और माइलेज.

आजकल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. लोग बढ़ती महंगाई से परेशान हैं. कार खरीदना आजकल उतना मुश्किल नहीं रहा, जितना कार चलाना महंगा पड़ रहा है.  ऐसे में आपके लिए सीएनजी कार बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं.  हालांकि सीएनजी कार थोड़ी महंगी होती हैं लेकिन कम कीमत पर आपको ये कार शानदार माइलेज देती हैं. दिल्ली एनसीआर जैसे शहरों  में लोग बढ़ते प्रदूषण से भी परेशान हैं. इसलिए लोग सीएनजी कार खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. सीएनजी कार से पॉल्शन पर भी काफी लगाम लगती है. वहीं इसके सस्ते दाम की वजह से भी लोग सीएनजी कार खरीदना पसंद कर रहे हैं.  आज हम आपको सीएनजी फिटेड कारों के बारे में बता रहे हैं आप अपनी पसंद और बजट के हिसाब से इनमें से कोई भी कार खरीद सकते हैं. आइये जानते हैं

मारुति सुज़ुकी की CNG फिटेड कार-  बात करें भारत की टॉप सेलिंग कार कंपनी की तो मारुति पहले नंबर पर आती है. मारुति की कई कार ऐसी हैं जिनमें आपको कंपनी फिटेड सीएनजी किट मिलती है. इनमें  मारुति सुज़ुकी अल्टो सबसे सस्ता ऑप्शन है. इस कार की कीमत 4.36 लाख रुपये के आसपास है. सीएनजी कारों में ऑल्टो सबसे ज्यादा माइलेज देती है. इससे करीब 32किमी से ज्यादा का माइलेज मिलता है.  इसके अलावा मारुति की दूसरी सीएनजी कार है वैगन-आर इस कार में भी फैक्टरी फिटेड सीएनजी किट मिलती है. वैगन-आर आपकी करीब सवा पांच लाख रुपये में मिलेगी. वैगन-आर सीएनजी आपको करीब 32किमी तक का माइलेज देती है. सीएनजी कारों में सिलेरियो भी अच्छा ऑप्शन है. माइलेज के मामले में भी सिलेरियो शानदार है. ये कार करीब 32 किमी का माइलेज देती है. बात करें सीएनजी मॉडल सिलेरियो की कीमत की तो करीब 5.30 लाख रुपये से ये कार शुरू होती है. आपको मारुति इको कार में भी सीएनजी वर्जन मिल जाएगा. ईको करीब 25 किमी का माइलेज देती है. आपको ये कार 4.65 लाख रुपये में पड़ जाएगी.

हुंडई की CNG फिटेड कार- हुंडई की कई ऐसी कार हैं जिनमें कंपनी फिटेड सीएनजी का ऑप्शन आपको मिलेगा. हुंडई की हैचबैक कार ग्रांड आई 10 निओज आपको सीएनजी वर्जन में मिल जाएगी. ये कार आपको करीब 20किमी का माइलेज देती है. ग्रांड आई 10 निओज में आपको काफी लेटेस्ट फीचर्स मिल जाएंगे. इस कार की कीमत करीब 6.65 लाख रुपये से शुरु होती है. इसके अलावा हुंडई की सेडान कार में सीएनजी हुंडई कार भी शामिल है. ये कार आपको करीब 7.30 लाख रुपये में पड़ेगी. वहीं माइलेज की बात करें तो ये कार करीब 28किमी तक का माइलेज देती है.

होंडा और टाटा की CNG कार- होंडा और टाटा में भी आपको कई सीएनजी कार मिल जाएंगी. होन्डा की पॉपुलर कार अमेज भी आपको सीएनजी वर्जन में मिल जायेगी. होंडा अमेज की 1.2 SMT+( आई-वीटेक) पेट्रोल वर्जन को मॉडिफाई करके सीएनजी कंपेटेबल बनाया गया है. इस कार की कीमत करीब 7.2 लाख है. जो करीब 25 किमी का माइलेज देती है. टाटा की टिगोर में भी आपको सीएनजी वर्जन मिल जाएगा. टाटा टिगोर सीएनजी की कीमत 6.40 लाख से शुरु होती है. जो करीब 25 किलोमीटर का माइलेज  देती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget