एक्सप्लोरर

दिल्ली फ्यूल नीति: सरकार का यू-टर्न, अब कैसे वापस लें अपनी जब्त गाड़ी? ये शर्तें जानना जरूरी

Delhi Fuel Ban Reversed: दिल्ली में पुरानी डीजल और पेट्रोल कारों पर लगे ईंधन प्रतिबंध में राहत मिली है. आइए जानें अगर आपकी गाड़ी जब्त हो गई है या सस्ते में बेची गई थी, तो आप उसे कैसे वापस पा सकते हैं.

Delhi Fuel Ban Reversed: दिल्ली सरकार ने जनता की नाराजगी को देखते हुए  एंड ऑफ लाइफ (EOL) वाहनों पर लगाए गए ईंधन प्रतिबंध और जब्ती आदेश को अस्थायी रूप से रोक दिया है. यह आदेश 1 जुलाई से लागू हुआ था और पहले ही दिन 12 से अधिक कारें और 60 से ज्यादा दोपहिया वाहन जब्त कर लिए गए थे.

इन गाड़ियों को फिलहाल सराय काले खां के स्क्रैप यार्ड में रखा गया है. अब वाहन मालिक अपनी गाड़ी को छुड़वाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. दरअसल, यह फैसला उन लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर आया है, जिन्होंने या तो अपनी पुरानी कारें बेच दी थीं या जिन्हें ट्रैफिक विभाग ने जब्त कर लिया था.

अगर आपकी कार जब्त हो गई है, तो क्या करें?

अगर आपकी गाड़ी ट्रैफिक नियमों के तहत जब्त कर ली गई है, तो अब उसे वापस पाने का एक रास्ता है. नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.

1. सबसे पहले दिल्ली परिवहन विभाग की वेबसाइट या Vahan पोर्टल पर जाकर अपने वाहन की स्थिति जांचें.

2. अपने गाड़ी का नंबर डालकर पता करें कि वह गाड़ी स्टोर, स्क्रैप, नीलाम या डीरजिस्टर तो नहीं कर दी गई है.

3. अगर गाड़ी “जब्त” कैटेगरी में है और किसी वाहन यार्ड में खड़ी है, तो आप उसे रिलीज़ करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

4. इसके लिए आपको RTO या प्रवर्तन विभाग में रिक्वेस्ट सबमिट करनी होगी.

5. पार्किंग शुल्क और यार्ड चार्ज चुकाने के बाद, गाड़ी को फिटनेस और प्रदूषण टेस्ट के लिए भेजा जाएगा.

6. यदि आपकी गाड़ी टेस्ट पास कर लेती है, तो आप उसे फिर से उपयोग में ला सकते हैं.

बता दें कि फिटनेस टेस्ट में फेल होने या अत्यधिक जर्जर हालत में पाए जाने पर कार स्क्रैप कर दी जा सकती है. इसलिए प्रक्रिया की कोई गारंटी नहीं है.

अगर कार बेच दी, तो क्या अब ले सकते हैं वापस ?

अगर आपने अपनी पुरानी कार दबाव में किसी को दिल्ली के बाहर बेच दिया था, तो सबसे पहले नए मालिक से संपर्क करें और जानें कि गाड़ी अभी भी मौजूद है या स्क्रैप हो चुकी है. अगर संभव हो, तो उसे वापस खरीदने का प्रस्ताव रखें. यह जांच कर लें कि क्या गाड़ी अभी भी रजिस्ट्रेशन के योग्य है और क्या इसे दिल्ली में फिर से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. कुछ मामलों में, यदि गाड़ी फिटनेस टेस्ट में पास होती है और new emission standards को पूरा करती है, तो उसका दिल्ली में फिर से उपयोग संभव हो सकता है.

ये भी पढ़ें: फुल टैंक में चलती है 600 किमी, TVS की इस सस्ती स्पोर्ट्स बाइक की क्या है कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच HPCL ने किए 3,600+ टेस्ट, जानिए क्या मिला
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच HPCL ने किए 3,600+ टेस्ट, जानिए क्या मिला
21 लाख रुपये की Triumph बाइक में ऐसा क्या खास? दुनिया में सिर्फ 750 यूनिट्स ही बिकेंगी
21 लाख रुपये की Triumph बाइक में ऐसा क्या खास? दुनिया में सिर्फ 750 यूनिट्स ही बिकेंगी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget