एक्सप्लोरर

Tresa Electric Truck: ट्रेसा मोटर्स ने पेश किया भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रक, इसका लुक देखकर आप भी हो जाएंगे फैन

एक्सियल फ्लक्‍स मोटर्स अपने छोटे साइज और हल्‍के वजन के लिये मशहूर है. पूरी दुनिया में एक्सियल फ्लक्‍स मोटर्स बनाने वाली कंपनियां बहुत कम हैं. इस ई-ट्रक को पूरी तरह से भारत में ही तैयार किया गया है.

Tresa Electric Truck VO.1: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. चाहे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर हो या इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन, हर सेगमेंट में बढ़ोतरी हो रही रही है. सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है. कंपनियां लगातार नए नए वाहन लॉन्च कर रही हैं. इसी क्रम में इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल ई-रिक्शा और ई-ऑटो के बाद अब ट्रेसा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक ट्रक वीओ.1 को पेश कर दिया है. इस ट्रक को एक्सियल फ्लक्‍स मोटर प्‍लेटफॉर्म फ्‍लक्‍स350 डेवलप किया गया है.

कंपनी का दावा है कि भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रक है. इसकी कीमत, फीचर्स और यह बिक्री के लिए कब उपलब्ध होगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. कंपनी ने कहा कि इस इलेक्ट्रिक ट्रक को ग्लोबल बाजार के लिए डिजाइन किया गया है. हैवी इलेक्ट्रिक ट्रक के लिये इंडस्‍ट्रीयल डिजाइन, एक्सियल फ्लक्‍स पावरट्रेन और सुरक्षित बैटरी पैक पर विशेष ध्यान दिया गया है.

मौजूदा समय में भारत में 2.8 मिलियन ट्रक हैं, जिनका कार्बन उत्‍सर्जन में 60% योगदान है. ऐसे में जीरो एमीशन वाले मीडियम और हैवी ट्रकों की जरूरत है. आने वाली 2024 व्हीकल स्‍क्रैपेज पॉलिसी और लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए देश को मीडियम और हैवी इलेक्ट्रिक ट्रकों को अपनाने का सही समय है. कंपनी ने कहा कि न्‍यूनतम लागत के साथ पारंपरिक डीजल ट्रकों के सुरक्षित, अभिनव एवं पर्यावरण के अनुकूल विकल्‍प प्रदान कर इस बदलाव का वह नेतृत्‍व करना चाहती है. कंपनी एक बार में एक ट्रक को इलेक्ट्रिक से बदलते हुए देश के ज्यादा से ज्यादा ट्रकों को बदलने की कोशिश में है.

आपको बता दें कि ट्रेसा के ट्रकों की खासियत है कि एक्सियल फ्लक्‍स मोटर टेक्‍नोलॉजी से लैस है, जिसे फ्‍लक्‍स350 कहा जाता है और जो लगातार 350KW तक पावर जनरेट करती है. इसकी यह खासियत ट्रेसा को इस तरह के पावर आउटपुट वाला एकमात्र भारतीय ओईएम बनाती है. ज्ञात हो कि एक्सियल फ्लक्‍स मोटर्स अपने छोटे साइज और हल्‍के वजन के लिये मशहूर है. पूरी दुनिया में एक्सियल फ्लक्‍स मोटर्स बनाने वाली कंपनियां बहुत कम हैं. इसको पूरी तरह से भारत में ही तैयार किया गया है. ट्रेसा मोटर्स ग्लोबल इनोवेशन में अग्रणी स्थान हासिल करने में कामयाब रही है.

कंपनी के फाउंडर व सीईओ रोहन श्रवण ने बताया है कि, ट्रेसा के मॉडल वीओ.1 इलेक्ट्रिक ट्रक के आधिकारिक लॉन्‍च और एक्सियल फ्लक्‍स मोटर प्‍लेटफॉर्म को बनाने की रहा असाधारण से कम नहीं रही है. हमने तमाम चुनौतियों के बाद सफलता पाई है. ट्रेसा की टीम ने भारत सहित जर्मनी, अमेरिका और जापान में अपने कॅरियर में 200 से भी ज्यादा तरह के ट्रकों को तैयार किया है और बेचा है. कंपनी के मीडियम और भारी इलेक्ट्रिक ट्रक कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री में एक बड़ी छलांग है. 

यह भी पढ़ें :- इस साल के अंत तक पेश होगी न्यू जेनरेशन मारुति स्विफ्ट, मिलेगा 35 kmpl का जबरदस्त माइलेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पेट्रोल की टेंशन खत्म, ये हैं 2026 के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर्स
पेट्रोल की टेंशन खत्म, ये हैं 2026 के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर्स

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget