एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Swift: इस साल के अंत तक पेश होगी न्यू जेनरेशन मारुति स्विफ्ट, मिलेगा 35 kmpl का जबरदस्त माइलेज

इस कार का मुकाबला टाटा अल्ट्रोज से होगा. जिसमें एक 1.2L रेवोट्रॉन इंजन मिलता है. इसमें डीजल, पेट्रोल और सीएनजी फ्यूल के विकल्प मौजूद हैं.

2024 Maruti Swift: दिग्गज ऑटोमेकर कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया अपनी हैचबैक स्विफ्ट के फिफ्थ जनरेशन को इस साल जापानी बाजार में पेश करने के लिए तैयार है. जापानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी स्विफ्ट हैचबैक का इस साल के अंत तक वर्ल्ड प्रीमियर करेगी. स्विफ्ट का स्पोर्टियर वेरिएंट स्विफ्ट स्पोर्ट 2024 में अपने बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च होगी. वहीं भारत में नेक्स्ट जनरेशन स्विफ्ट के अगले साल की शुरुआत, संभवतः फरवरी 2024 में आने की उम्मीद है. फिलहाल कंपनी की मारुति सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट को भारत में पेश करने की कोई योजना नहीं है.

क्या बदलाव होने की उम्मीद?

अपकमिंग स्विफ्ट में एक बड़ा अपग्रेड इसके पावरट्रेन में होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई स्विफ्ट टोयोटा के मजबूत हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी. पावरट्रेन में एटकिंसन साइकिल के साथ 1.2L, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन शामिल होने की उम्मीद है. हालांकि, मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प टॉप वेरिएंट में दिया जा सकता है.

मिलेगा जबरदस्त माइलेज

अपकमिंग स्विफ्ट देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हैचबैक कार होगी. इसका माइलेज लगभग 35-40 किमी प्रति लीटर होगा. इसके आलावा ,स्विफ्ट का नया मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन CAFÉ II (Corporate Average Fuel Economy) मानकों को पूरा करेगा. अपकमिंग स्विफ्ट के निचले वेरिएंट में 1.2 लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन जारी रहेगा, जिसका कंपनी वर्तमान समय में इस्तेमाल कर रही है. इसमें CNG का भी विकल्प मिल सकता है. उम्मीद की जा रही है कि नई स्विफ्ट 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आएगी. 2024 मारुति स्विफ्ट स्पोर्ट में माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ 1.4L K14D टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है.

एक्सटीरियर

इसके एक्सटीरियर की बात करें तो बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. मौजूदा स्विफ्ट की तुलना में नई हैचबैक का रुख अधिक कोणीय होगा. साथ ही उम्मीद की जा रही है कि फ्रंट में नई ग्रिल, नए एलईडी एलिमेंट के साथ स्लीकर हेडलैंप, फॉक्स एयर वेंट और ट्वीक्ड बम्पर देखने को मिलेंगे. स्विफ्ट में नए बॉडी पैनल, ब्लैक-आउट पिलर, प्रॉमिनेंट व्हील आर्च और रूफ माउंटेड स्पॉइलर मिल सकता है.

इंटीरियर की बात करें तो वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, सुजुकी वॉयस कंट्रोल और ओवर-द-एयर अपडेट (ओटीए) के साथ एक नया स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिला सकता है.

टाटा अल्ट्रोज से होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला टाटा अल्ट्रोज से होगा. जिसमें एक 1.2L रेवोट्रॉन इंजन मिलता है. इसमें डीजल, पेट्रोल और सीएनजी फ्यूल के विकल्प मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें :- जून में हुंडई ने बेची 50 हजार से ज्यादा कारें, नई एक्सटर से और बिक्री बढ़ने की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स

Embed widget