एक्सप्लोरर

क्या 1 अप्रैल से बदल जाएगा पूरा टोल सिस्टम? नितिन गडकरी ने कहा- 3000 रुपये में पूरे साल...

Nitin Gadkari New Toll System: भारत सरकार नई टोल पॉलिसी लाने की प्लानिंग कर रही है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि ये नया टोल सिस्टम 1 अप्रैल से पहले ही देशभर में लागू किया जा सकता है.

New Toll Policy In India: सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने टोल सिस्टम में बदलाव होने का ऐलान किया है. केंद्रीय मंत्री ने बिजनेस टुडे से बातचीत में कहा कि सरकार नेशनल हाईवे के लिए नई टोलिंग पॉलिसी लाने वाली है, जिससे निजी वाहनों से सफर करने वाले लोगों को कुछ रियायत मिलेगी. नितिन गडकरी ने बताया कि टोल टैक्स को लेकर नई पॉलिसी तैयार है और 1 अप्रैल 2025 से पहले ही इसे देश में लागू कर दिया जाएगा.

नितिन गडकरी लाएंगे नई टोल पॉलिसी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टोल पॉलिसी को लेकर बताया कि इस नई पॉलिसी के आने से अब लोग नेशनल हाईवे पर टोल की दरों को लेकर झगड़ा नहीं करेंगे. नितिन गडकरी ने हाल ही में लोकसभा में दिए अपने भाषण में भी बताया कि सरकार नेशनल हाईवे पर होने वाले टोल कलेक्शन को एनुअल पास सिस्टम से बदलने वाली है, जिससे लोगों को टोल क्रॉस करने में दिक्कत नहीं होगी और समय की भी बचत होगी.

फ्यूचर प्लान भी है तैयार

नितिन गडकरी ने बिजनेस टुडे से बातचीत में आगे बताया कि 'अभी के समय में NHAI की टोल इनकम 55 हजार रुपये है और अगले दो साल में ये 1.40 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी'. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि 'मेरे पास एक पांच लाख करोड़ रुपये की लागत का एक प्रोजेक्ट है, जिसके लिए मुझे बजट से 2.80 लाख करोड़ रुपये मिल जाएंगे. इस प्रोजेक्ट के लिए मैं खर्च की लागत को बढ़ाना चाहता हूं, क्योंकि इस वजह से भूमि अधिग्रहण और पर्यावरण मंजूरी में देरी होती है'.

क्या है नया टोल पास सिस्टम?

नए टोल सिस्टम को लेकर हाल ही में एक खबर सामने आई थी, जिसमें बताया गया कि भारत सरकार वन-टाइम पेमेंट के जरिए फास्टैग यूजर को एनुअल पास दे सकती है. इससे एक बार में तीन हजार रुपये जमा करने से एक पास मिल जाएगा. इससे वाहन एक साल तक किसी भी नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे से गुजर सकेंगे, जिससे उन्हें कोई टोल नहीं देना होगा.

भारत सरकार की इस नई पॉलिसी से उन लोगों को फायदा होगा, जो अपने निजी वाहन से साल में कई बार नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे से गुजरते हैं. इस नई पॉलिसी से केवल टोल ही सस्ता नहीं पड़ेगा, बल्कि टोल प्लाजा पर आवाजाही भी आसान बन जाएगी और ट्रैफिक भी कम लगेगा.

यह भी पढ़ें

भारत में लॉन्च हुई Classic 650, रॉयल एनफील्ड की इस मोस्ट अवेटेड मोटरसाइकिल की क्या है कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RajmargYatra App: टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
E20 विवाद ने खोली पेट्रोल की क्वालिटी की पोल? Auto कंपनियों ने सरकार से की बड़ी मांग
E20 विवाद ने खोली पेट्रोल की क्वालिटी की पोल? Auto कंपनियों ने सरकार से की बड़ी मांग
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget