एक्सप्लोरर

क्या कंपनी फिटेड सनशेड भी गैरकानूनी हैं? चंडीगढ़ में KIA की कार पर हुआ चालान, जानिए पूरा मामला और ट्रैफिक नियम

Kia SUV Challan: चंडीगढ़ में Kia SUV का चालान सिर्फ सनशेड के लिए काटा गया. जिसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. आइए जानें क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट का नियम और पुलिस ने यह कार्रवाई क्यों की.

Kia SUV Sunshade Challan: आजकल कार की खिड़कियों पर सनशेड (Sunshade) लगाना आम चलन बन गया है. इतना ही नहीं, अब कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी गाड़ियों में सनशेड को एक डिफॉल्ट फीचर के रूप में दे रही हैं,जिनमें KIA जैसी प्रीमियम ब्रांड्स भी शामिल हैं, लेकिन हाल ही में चंडीगढ़ में सामने आए एक मामले ने इस सुविधा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

क्या है मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार मालिक को उसकी KIA कार के रियर व्यू मिरर और साइड विंडो पर लगे कंपनी फिटेड सनशेड के कारण पुलिस ने रोका. कार मालिक ने बताया कि यह सनशेड कंपनी की ओर से ही स्थायी रूप से इंस्टॉल किया गया है और इसे हटाना संभव नहीं है. बावजूद इसके, चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का हवाला देते हुए उसका चालान काट दिया. इस घटना ने आम लोगों के बीच नियमों को लेकर काफी भ्रम पैदा कर दिया है.

क्या कहता है कानून?

साल 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा था कि भारत में किसी भी कार की खिड़की या मिरर पर लगाया गया कोई भी सनशेड या टिंट अगर VLT (Visible Light Transmission) नियमों का उल्लंघन करता है, (चाहे वह कंपनी से लगा हो या बाद में ) तो वह अवैध माना जाएगा,

कंपनी फिटेड सनशेड वैध हैं या नहीं?

आजकल Kia, Hyundai, Toyota जैसी कई कंपनियां अपनी गाड़ियों में फैक्ट्री फिटेड सनशेड या ग्लास टिंट उपलब्ध करवा रही हैं. हालांकि, यदि ये कंपनी की ओर से लगाए गए सनशेड VLT मानकों के अनुरूप नहीं होते, तो इन्हें भी अवैध माना जाएगा. इसका मतलब यह है कि चाहे सनशेड कंपनी की ओर से क्यों न लगाए गए हों, चालान कट सकता है.

ऐसी स्थिति में परेशानी क्यों होती है?

स्थानीय ट्रैफिक पुलिस अक्सर नियमों को सख्ती से लागू करती है, लेकिन हर पुलिसकर्मी के पास VLT मापन के लिए उपकरण (मीटर) नहीं होता. इस वजह से कई बार ऐसा होता है कि कार में कंपनी फिटेड सनशेड होने के बावजूद पुलिस चालान काट देती है, जिससे आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी और भ्रम का सामना करना पड़ता है.

अगर आपकी कार में सनशेड है तो क्या करें?

यदि आपकी कार में कंपनी की ओर से लगाया गया सनशेड मौजूद है और ट्रैफिक पुलिस आपको रोकती है, तो आप कार का बिल और वारंटी डॉक्यूमेंट हमेशा साथ रखें, जिसमें यह प्रमाणित किया गया हो कि सनशेड कंपनी की ओर से फैक्ट्री फिट किया गया है. अगर संभव हो, तो VLT प्रमाणपत्र (Certificate) अपने पास रखें और जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक पुलिस को दिखाएं. यदि आपको लगता है कि आपका चालान गलत तरीके से किया गया है, तो आप स्थानीय ट्रैफिक विभाग या कोर्ट में शिकायत दर्ज कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:- Delhi New Policy: अब दिल्ली में सिर्फ इन गाड़ियों को ही मिलेगी एंट्री, लागू होने जा रही ये नई पॉलिसी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 लोग बैठेंगे, 500 KM चलेगी, मारुति की नई EV जल्द होगी लॉन्च
7 लोग बैठेंगे, 500 KM चलेगी, मारुति की नई EV जल्द होगी लॉन्च
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget