एक्सप्लोरर

Toyota Rumion: टोयोटा लाने वाली नई 7-सीटर एमपीवी, होगी मारुति अर्टिगा का री-बैज्ड वर्जन

Toyota Rumion Rival: इस नई एमपीवी का मुकाबला किआ कैरेंस से होगा, जिसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

New Toyota MPV: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर जल्द ही देश में एक नई एमपीवी लाने वाली है. कंपनी की हालिया लॉन्च इनोवा हाईक्रॉस को बाजार में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है.  कंपनी टोयोटा रुमियन को लॉन्च करने के साथ ही अपने एमपीवी लाइनअप में विस्तार करेगी. यह नई एमपीवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति सुजुकी अर्टिगा का री-बैज वर्जन होगी. कंपनी इस कार को 2021 से ही दक्षिण अफ्रीका में बिक्री कर रही है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रुमियन को भारत में सितंबर 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

डिजाइन और स्टाइल

टोयोटा रुमियन की स्टाइलिंग और डिज़ाइन मारुति अर्टिगा के समान होने की उम्मीद है. हालांकि इसमें टोयोटा के सिग्नेचर ग्रिल और बैजिंग के साथ नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं. इसके इंटीरियर में भी कुछ अधिक बदलाव मिलने की उम्मीद नहीं है. नई टोयोटा एमपीवी में ऑल-ब्लैक थीम दिया गया है. इसके लेआउट और फीचर्स को अर्टिगा के समान रखा जा सकता है. इसे 8-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया जा सकता है.

फीचर्स

अर्टिगा के समान रुमियन में भी ऑटोमेटिक हेडलैंप, क्रूज़ कंट्रोल, कर्टेन एयरबैग और लेदर कवर्ड स्टीयरिंग व्हील सहित, ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, सुजुकी कनेक्ट कनेक्टेड फीचर्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर की सीट, ऑटोमेटिक एसी, एक पुश स्टार्ट/ स्टॉप बटन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, आइसोफिक्स एंकरेज, रियर पार्किंग सेंसर, ईबीडी के साथ एबीएस और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

इंजन

टोयोटा रुमियन में अर्टिगा वाले ही 1.5L पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो 103bhp पॉवर और 137 Nm टॉर्क आउटपुट देता है, इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा. इसमें सीएनजी का भी विकल्प मिल सकता है. नई टोयोटा एमपीवी की कीमत भी अर्टिगा के समान हो सकती है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 8.64 लाख रुपये से 13.08 लाख रुपये के बीच है.

किआ कैरेंस से होगा मुकाबला

इस नई एमपीवी का मुकाबला किआ कैरेंस से होगा, जिसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- फॉक्सवैगन टाइगुन को लैटिन NCAP क्रैश टेस्ट में भी मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, इन खूबियों से है लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes-BMW की टेंशन बढ़ाएगी Volvo की नई EV, 600KM रेंज के साथ भारत में जल्द करेगी एंट्री
Mercedes-BMW की टेंशन बढ़ाएगी Volvo की नई EV, 600KM रेंज के साथ भारत में जल्द करेगी एंट्री
पेट्रोल पंप की तरह बढ़ रहा EV चार्जिंग नेटवर्क, भारत में 52 हजार से ज्यादा स्टेशन, सरकार ने संसद में दी जानकारी
पेट्रोल पंप की तरह बढ़ रहा EV चार्जिंग नेटवर्क, भारत में 52 हजार से ज्यादा स्टेशन, सरकार ने संसद में दी जानकारी
Traffic Rules: एक्सप्रेसवे पर रिवर्स में चलाई गाड़ी तो कितना कटेगा चालान? जान लें नियम
एक्सप्रेसवे पर रिवर्स में चलाई गाड़ी तो कितना कटेगा चालान? जान लें नियम
Car Coolant Tips: लाल, हरा और नीला कूलेंट... क्या तीनों को मिलाकर कार में कर सकते हैं इस्तेमाल?
लाल, हरा और नीला कूलेंट... क्या तीनों को मिलाकर कार में कर सकते हैं इस्तेमाल?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget