एक्सप्लोरर

Toyota 7-Seater SUV: टोयोटा लाने वाली नई 7-सीटर हाइब्रिड एसयूवी, अर्बन क्रूजर हाइराइडर पर होगी बेस्ड  

7-सीटर टोयोटा हाइराइडर का निर्माण और आपूर्ति मारुति सुजुकी, टोयोटा को करेगी. जबकि मौजूदा ग्रैंड विटारा और हाइराडर दोनों को टोयोटा ही मारुति सुजुकी को आपूर्ति करती है.

Upcoming Toyota SUVs: नई हाइराइडर और इनोवा हाइक्रॉस को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद टोयोटा अब न्यू जेनरेशन फॉर्च्यूनर और फ्रोंक्स-बेस्ड सब-4 मीटर एसयूवी सहित कई नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी 3 नई 7-सीटर एसयूवी पेश करने की योजना बना रही है, जिसमें हाइक्रॉस प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक नई एसयूवी शामिल होगी. पहला मॉडल अर्बन क्रूजर हाइराइडर का 7-सीटर वर्जन होगा, जो 2025 में भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. 

मारुति भी लाएगी 7-सीटर एसयूवी

7-सीटर टोयोटा हाइब्रिड के समान, मारुति सुजुकी भी 2025 में ग्रैंड विटारा एसयूवी के 7-सीटर वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह 3-रो वाली हाइब्रिड एसयूवी, हुंडई अलकज़ार, टाटा सफारी, महिंद्रा XUV700 और एमजी हेक्टर प्लस जैसी कारों को टक्कर देगी. नई 3-रो एसयूवी का निर्माण हरियाणा में मारुति सुजुकी के नए प्लांट में किया जाएगा, जो 2025 में शुरू होगी.

मारुति करेगी निर्माण

7-सीटर टोयोटा हाइराइडर का निर्माण और आपूर्ति मारुति सुजुकी, टोयोटा को करेगी. जबकि मौजूदा ग्रैंड विटारा और हाइराडर दोनों को टोयोटा ही मारुति सुजुकी को आपूर्ति करती है. इन मॉडलों का उत्पादन टोयोटा की चेन्नई स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में किया जाता है. यह एसयूवी सुजुकी के ग्लोबल सी-प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं, जिसपर मारुति सुजुकी ब्रेज़ा भी आधारित है.

पावरट्रेन 

नई 3-रो हाइराइडर को उसी इंजन सेट के साथ पेश किए जाने की संभावना है, जो मौजूदा 5-सीटर मॉडल में भी मौजूद है. एसयूवी में एक मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन भी मिलेगा जिसमें एटकिंसन साइकिल पर चलने वाला टोयोटा-सोर्स 1.5-लीटर 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन और 78bhp-141Nm पर रेट किया गया एक इलेक्ट्रिक मोटर शामिल होगा. यह पावरट्रेन एक eCVT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो अधिकतम 114bhp की पावर जेनरेट करता है. 

एक अन्य इंजन ऑप्शन में एक माइल्ड-हाइब्रिड यूनिट है जिसमें 102bhp, 1.5L K15C NA पेट्रोल इंजन शामिल है जो एक इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. इस एसयूवी को फ्रंट-व्हील और ऑल-व्हील-ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन दोनों में पेश किया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि ये दोनों पावरट्रेन 3-रो एसयूवी के लिए कमज़ोर हो सकते हैं. इसलिए, टोयोटा इसके साथ इनोवा हाइक्रॉस को पावर देने वाले 2.0L मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन का भी ऑप्शन पेश कर सकती है.

यह भी पढ़ें -

डीजल इंजन में अनियमितताओं के कारण टोयोटा ने भारत में 3 मॉडलों की डिलीवरी पर लगाई रोक, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget