एक्सप्लोरर

Wheel on Web: टोयोटा के 'व्हील ऑन वेब' प्लेटफार्म से अब घर बैठे खरीद सकते कार, साथ में मिलती हैं ये सुविधाएं

Toyota Online Vehicle Selling Platform: टोयोटा का ये वर्चुअल शोरूम काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है, जिससे सालाना लगभग 13 लाख ग्राहक इसका फयदा उठा रहे हैं.

Toyota Kirloskar Motor: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर बेंगलुरू में घर बैठे गाड़ी खरीदने के लिए एक ऑनलाइन रिटेल सेल्स प्लेटफॉर्म व्हील्स ऑन वेब (Wheels on Web) की सुविधा देता है. इसके जरिये कोई भी ग्राहक जो टोयोटा की गाड़ी खरीदना चाहता है, वो घर पर बैठे बैठे ऑनलाइन शॉपिंग की तरह ही इस वेबसाइट के जरिए अपने पसंद की टोयोटा गाड़ी की बुकिंग, खरीद यहां तक की डिलीवरी भी ले सकता है. इसके अलावा कोई ग्राहक इस वेबसाइट के जरिये, गाड़ी बुक करता है, तो उसे बुक की जाने वाली उस टोयोटा गाड़ी के बारे में रियल टाइम जानकारी भी दी जाती है.

वेबसाइट पर ये सुविधाएं भी उपलब्ध हैं

टोयोटा की तरफ से शुरू की गयी नई वेबसाइट पर ग्राहक, वैल्यू-ऐडेड सर्विस, एक्सेसरीज और एक्सटेंडेड वारंटी को चुनने जैसी सुविधा का भी लाभ ले सकते हैं. इसके अलावा वेबसाइट पर ग्राहक मौजूदा कारों को बेच सकता है. इसके अलावा ग्राहक चाहे तो, अपनी गाड़ी का ऑनलाइन प्राइस कैलकुलेट भी कर सकता है. इसकी सुविधा भी उपलब्ध है.

ऑनलाइन फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध

कोई भी ग्राहक जो गाड़ी खरीदते समय अपने पसंद की बैंक से फाइनेंस करना का विकल्प चुनना चाहता है, तो इसकी सुविधा भी दी जाएगी. वहीं नई कार के लिए बुकिंग अमाउंट, फुल पेमेंट या डाउन पेमेंट जैसी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन की जा सकती है.

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हो रहा फायदा

टोयोटा के मुताबिक, बिक्री के लिए शुरू किये गए ऑनलइन प्लेटफॉर्म से कंपनी की सेल में 5 गुनी बढ़ोत्तरी हुई है. इसके अलावा ग्राहकों की और से की जाने वाली ई बुकिंग पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए 20 गुना बढ़ गई है. टोयोटा का ये वर्चुअल शोरूम काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है, जिससे सालाना लगभग 13 लाख ग्राहक इसका फयदा उठा रहे हैं.

2021 में हुई थी शुरुआत

टोयोटा ने अपने इस वर्चुअल शोरूम की लॉन्चिंग 2021 में की थी. जिसके जरिए कंपनी ग्राहकों की पहुंच अपने अलग-अलग मॉडल्स और एक्सेसरीज तक करना चाहती थी. ये प्लेटफॉर्म ग्राहकों को आराम से 360-डिग्री इमर्सिव एक्सपीरियंस की सुविधा देने का काम करती है.

यह भी पढ़ें- Vehicle Rules in The World: इस वजह से, भारत में बायीं तरफ और अमेरिका में दायीं तरफ चलती हैं गाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PUC खत्म? अब नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
PUC खत्म? अब नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
Seltos Modification: पुरानी Seltos को नई Seltos का लुक देने में कितना आएगा खर्च?
पुरानी Seltos को नई Seltos का लुक देने में कितना आएगा खर्च?
हाईवे की खराब क्वालिटी पर सरकार सख्त, 11 अफसर हटे
हाईवे की खराब क्वालिटी पर सरकार सख्त, 11 अफसर हटे
E20 पर केजरीवाल का बड़ा दावा, ऑटो कंपनियां क्यों चुप?
E20 पर केजरीवाल का बड़ा दावा, ऑटो कंपनियां क्यों चुप?

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget