एक्सप्लोरर

Toyota की पहली कॉम्पैक्ट SUV की बुकिंग 22 अगस्त से होगी शुरू, इनसे होगा मुकाबला

Toyota अपनी पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) की बुकिंग 22 अगस्त से शुरू करने जा रही है. टोयोटा की ये SUV दिखने में मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा जैसी होगी.

नई दिल्ली: Toyota इस समय अपनी पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) को लेकर काफी चर्चा में है. कंपनी इसकी बुकिंग 22 अगस्त से शुरू करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ डीलर्स ने इसकी बुकिंग शुरू होने की तारीख के एलान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है. माना जा रहा है कि कंपनी इस नई SUV को अगले महीने लॉन्च कर सकती है.

आपको बता दें कि Toyota की नई  Urban Cruiser मारुति सुजुकी की Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) पर बेस्ड होगी.मारुति सुजुकी के साथ कंपनी की साझेदारी के तहत यह दूसरे प्रोडक्ट होगा, इससे पहले कंपनी बलेनो-आधारित ग्लान्ज़ा को बाजार में उतारा चुकी है.

टोयोटा नई Urban Cruiser को किस दिन लॉन्च करेगी इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है.एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी पहले नई अर्बन क्रूज़र को अगस्त में लॉन्च करने वाली थी लेकिन लेकिन कोरोना वायरस की वजह से ऐसा नहीं हो पाया.

इंजन की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई अर्बन क्रूज़र में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा जोकि 103bhp की पावर और 138Nm का टॉर्क देगा.और इसमें लगभग वो सभी फीचर्स मिल सकते हैं जो मौजूदा मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा में देखने को मिलते हैं. माना जा रहा है कि नई अर्बन क्रूज़र की कीमत ब्रेजा से थोड़ी ज्यादा हो सकती है.

टोयोटा के मुताबिक, SUV कारों की बिक्री भारत में तेजी से बढ़ रही है और एंट्री लेवल सब-4 मीटर (4 मीटर से छोटी) SUV की घरेलू बाजार में बिक्री में नियमित ग्रोथ देखी गई है. यह शायद सड़कों की स्थिति या अन्य कारकों की वजह से हो सकती है, लेकिन यह बिल्कुल सच है कि कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में ग्रोथ हो रही है.

मारुति सुजकी ब्रेज़ा विटारा के अलावा इनसे भी होगा मुकाबला

टोयोटा नई Urban Cruiser का सीधा मुकाबला मारुति सुजकी ब्रेज़ा विटारा के अलावा हुंडई की वेन्यू, फोर्ड ईको sport, महिंद्रा XUV 300 और टाटा Nexon जैसी कॉम्पैक्ट SUVs से होगा. भारत में कॉम्पैक्ट SUV का बाजार अब काफी बड़ा हो चुका है और इस सेगमेंट में कंपनियां काफी संभावनाएं तलाश रही हैं.माना जा रहा है कि इस फेस्टिव सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद ज्यादा हैं. अब चूंकि यह सेगमेंट काफी बड़ा है इसलिए मुकाबला भी काफी तगड़ा है.

आपको बता दें कि कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में टाटा Nexon पहली ऐसी गाड़ी है जिसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. जबकि महिंद्रा XUV 300 भी सेफ्टी के मामले में काफी जबरदस्त है.

यह भी पढ़ें 

Yamaha MT15 बाइक हुई फिर से महंगी, इन बाइक्स को मिलती है चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का हुआ ऐलान
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का हुआ ऐलान
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget