एक्सप्लोरर

Toyota भारत में लॉन्च करने जा रही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, 500 KM से ज्यादा होगी रेंज

Toyota Urban Cruiser BEV: टोयोटा ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी अर्बन क्रूजर BEV शोकेस कर दी है. कंपनी जल्द ही देश में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

टोयोटा भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने अर्बन क्रूजर BEV (Toyota Urban Cruiser BEV) को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में शोकेस किया था. ये SUV मारुति सुजुकी की ई-विटारा के साथ प्लेटफॉर्म शेयर करेगी और गुजरात के प्लांट में तैयार की जाएगी. टोयोटा की योजना है कि इसे 2025 की दूसरी छमाही में मार्केट में उतारा जाए. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ये 2025 के आखिर या 2026 की शुरुआत तक लॉन्च हो सकती है.

बैटरी और पावर

  • दरअसल, इस इलेक्ट्रिक SUV में दो बैटरी पैक का विकल्प दिया जाएगा. पहला पैक 49 kWh होगा, जो 144 हॉर्सपावर की ताकत देगा और केवल फ्रंट-व्हील ड्राइव में उपलब्ध होगा. वहीं, दूसरा पैक 61 kWh होगा, जिसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन मिलेंगे. खासकर ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन की पावर 184 हॉर्सपावर तक होगी. कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज करने पर 500 km से ज्यादा की रेंज देगी. इसमें डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा जिससे बैटरी बहुत तेजी से चार्ज हो सकेगी.

मॉडर्न और स्पेशियस इंटीरियर

  • टोयोटा अर्बन क्रूजर BEV का इंटीरियर काफी प्रीमियम और मॉडर्न होगा. इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करेगा. साथ ही इसमें पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ड्राइव मोड्स दिए जाएंगे. सुरक्षा के लिए इसमें 6-एयरबैग्स स्टैंडर्ड होंगे. इसके अलावा फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील इसे और स्पोर्टी लुक देगा. इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनी होने की वजह से इसमें ज्यादा स्पेस मिलेगा. बैटरी पैक फिट होने के बाद भी इसमें पैसेंजर और लगेज के लिए काफी जगह होगी.
  •  
  • बता दें कि टोयोटा अर्बन क्रूजर BEV भारत में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी. मारुति ई-विटारा के साथ प्लेटफॉर्म शेयर करने से इसकी कीमत भी किफायती रहने की उम्मीद है. अगर आप एक लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV का इंतजार कर रहे हैं तो टोयोटा की यह EV आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: TVS iQube या Bajaj Chetak, ऑफिस जाने के लिए कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India's First Hydrogen Train: जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन में कितना पानी लगेगा, जानें 1KM में कितने लीटर लगेगा?
जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन में कितना पानी लगेगा, जानें 1KM में कितने लीटर लगेगा?
कार में कितना सामान ले जाना है Legal? एक गलती में देना पड़ सकता है जुर्माना
कार में कितना सामान ले जाना है Legal? एक गलती में देना पड़ सकता है जुर्माना
V12 इंजन, मिलिट्री लुक... Aston Martin की सबसे खतरनाक SUV देखकर रह जाएंगे हैरान
V12 इंजन, मिलिट्री लुक... Aston Martin की सबसे खतरनाक SUV देखकर रह जाएंगे हैरान
आपकी EV का रंग तय करेगा भविष्य की कीमत, खरीदने से पहले जान लें ये बात
आपकी EV का रंग तय करेगा भविष्य की कीमत, खरीदने से पहले जान लें ये बात

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget