एक्सप्लोरर

Toyota Innova Hycross: शुरू हो गयी टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की डिलीवरी, इन खूबियों के साथ आती है यह कार

Toyota Innova Hycross Price: टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की कीमत 18.3 लाख रुपये से लेकर 28.97 लाख रुपये तक रखी गयी है. ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.

Toyota Innova Hycross Delivery: टोयोटा ने अपनी इनोवा कार के अपडेटेड वर्जन टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को दिसंबर 2022 में लान्च किया था. जिसकी शुरुआती कीमत 18.3 लाख रुपये रखी थी. टोयोटा की इस कार को काफी पसंद किया गया और जबरदस्त बुकिंग भी हुई. अब कंपनी ने इसकी डिलीवरी शुरू कर दी है. भारत में इस कार का मुकाबला करने के लिए महिंद्रा एक्सयूवी700, टाटा सफारी, एमजी हेक्टर प्लस, हुंडई अल्काजार और किआ कार्निवल जैसी शानदार गाड़ियां मौजूद हैं. 

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस वेरिएंट्स

कंपनी ने अपनी टोयोटा हाइक्रॉस को भारत में 5 वेरिएंट में उतारा था. ये वेरिएंट G, GX, VX, ZX और ZX(O) हैं. जिसमें VX,ZX और ZX(O) मॉडल हाइब्रिड पावर ट्रेन विकल्प के साथ मिलते हैं. वहीं इसकी कीमत की बात करें तो, इसकी शुरुआती कीमत 18.3 लाख रुपये से लेकर 28.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक रखी गयी है. 

इनोवा हाइक्रॉसवेटिंग पीरियड इनोवा की इस कार को लॉन्चिंग के बाद ग्राहकों की तरफ से शानदार रिस्पोंस मिला और कंपनी के पास कार की बुकिंग के लिए लाइन लग गई थी, जिसकी वजह से टोयोटा को इस कार की बुकिंग करने वाले अपने ग्राहकों को डिलीवरी के लिए अलग अलग वेरिएंट के हिसाब से, छह महीने से लेकर 12 महीने तक का वेटिंग पीरियड है.

अपडेटेड फीचर्स 

टोयोटा ने हाइक्रॉस के पुराने वर्जन टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के मुकाबले इसमें नए फीचर्स की झड़ी लगा दी. जिसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, टोयोटा सेफ्टी सेंस सिस्टम, 6 एयरबैग्स, ईबीडी (EBD), एबीएस (ABS), व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड, आईएसओफिक्स (ISOFIX) चाइल्ड सीट एंकर्स के साथ-साथ सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर सिस्टम आदि जैसे सेफ्टी फीचर्स का खास ध्यान रखा गया है.

अन्य विकल्प

टोयोटा की नई इनोवा हाइक्रॉस के अलावा लगभग इसी रेंज में और भी बेहतर विकल्प मौजूद हैं. जिनमें महिंद्रा की एक्सयूवी700 जिसकी एक्स शोरूम कीमत 18.30 लाख रुपये से शुरू होती है. इसके अलावा टाटा सफारी (शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 15.45 लाख रुपये), एमजी की एमजी हेक्टर प्लस (शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 14.94 लाख रुपये), हुंडई अल्काजार (शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 15.89 लाख रुपये) और किआ कार्निवल ( शुरुआती कीमत 30.99 लाख रुपये) जैसी कारें है.

यह भी पढ़ें :- ये हैं दुनिया की 3 सबसे महंगी लग्जरी कारें, शानदार लुक और जबरदस्त सुविधाओं से हैं लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crash Test के बाद लाखों की नई कारों का क्या होता है? जवाब जानकर रह जाएंगे हैरान
Crash Test के बाद लाखों की नई कारों का क्या होता है? जवाब जानकर रह जाएंगे हैरान
कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? पुलिस पकड़-पकड़कर काट रही इतना बड़ा चालान
कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? पुलिस पकड़-पकड़कर काट रही इतना बड़ा चालान
नए डिजाइन के साथ आ रही Maruti XL6 फेसलिफ्ट, जानिए कैसा होगा डिजाइन और फीचर्स?
नए डिजाइन के साथ आ रही Maruti XL6 फेसलिफ्ट, जानिए कैसा होगा डिजाइन और फीचर्स?
Curvv EV से लेकर Tiago EV तक, Tata की इन इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर 3 लाख से ज्यादा का डिस्काउंट
Curvv EV से लेकर Tiago EV तक, Tata की इन इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर 3 लाख तक का डिस्काउंट

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
Embed widget