एक्सप्लोरर

Toyota Solid State Battery: 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 1200 किलोमीटर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक कार, टोयोटा तैयार कर रही है सॉलिड-स्टेट बैटरी

एक सॉलिड-स्टेट बैटरी कैथोड, एनोड और सॉलिड इलेक्ट्रोलाइट से बनी होती है. यह लिथियम-आयन बैटरियों से अलग है, जो लिक्विड इलेक्ट्रोलाइट का उपयोग करती हैं.

Solid State Batteries: फाइनेंशियल टाइम्स (एफटी) ने सोमवार को बताया कि जापानी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मौजूदा बैटरी के समान गति से सॉलिड-स्टेट बैटरी को तैयार करने के करीब है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सॉलिड-स्टेट बैटरियों का बड़े पैमाने पर उत्पादन 2027 या 2028 तक शुरू हो सकता है.

टोयोटा ने क्या कहा?

टोयोटा ने हाल ही में कहा कि वह एक ऐसी उपलब्धि पर पहुंच गई है जो इन बैटरियों की लागत और आकार को आधा कर सकती है. टोयोटा ने कहा कि सफल होने पर, सॉलिड-स्टेट बैटरियां ईवी की रेंज को 1,200 किमी तक यानि दोगुना कर देंगी और इनका चार्जिंग टाइम भी 10 मिनट या उससे कम होगा. पिछले हफ्ते, टोयोटा ने सॉलिड-स्टेट बैटरियों के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए टेक्नोलॉजी पर एक प्रमुख जापानी तेल कंपनी इडेमित्सु के साथ काम करने पर सहमति जताई थी.

ईवी तकनीक में आएगी क्रांति 

एक प्रेस रिपोर्ट के अनुसार, यह सौदा टोयोटा के लिए महत्वपूर्ण है, जो अपनी बैटरी ईवी पेशकश में तेजी लाने और टेस्ला और चीन के बीवाईडी जैसे प्रतिद्वंद्वियों से पिछड़ने के बाद अपने ईवी प्रोग्राम में तेजी लाने का वादा करता है. टोयोटा आंशिक रूप से पेट्रोल इंजन और बैटरी चालित मोटरों से लैस प्रियस जैसी हाइब्रिड कारों में अपनी सफलता के कारण ईवी सेगमेंट में पिछड़ गई है. टोयोटा के मुख्य कार्यकारी कोजी सातो ने संवाददाताओं से कहा कि, "टेस्टिंग और त्रुटि से जुड़े बार-बार के प्रयासों के कारण, हम एक ऐसा मैटेरियल विकसित करने में सफल हुए हैं जो अधिक स्थिर है और इसके खराब होने की संभावना कम है." उन्होंने कहा, "मोबिलिटी का फ्यूचर ऑटो और ऊर्जा क्षेत्रों के बीच एलायंस में निहित है, जिसमें जापान से आया यह इनोवेशन भी शामिल है."

2001 से चल रही है तैयारी 

इडेमित्सु 2001 से ऑल-सॉलिड-स्टेट बैटरियों के लिए बुनियादी तकनीकों पर शोध कर रहा है. टोयोटा ने 2006 में इसकी शुरुआत की थी. किटो ने कहा कि हाल के इनोवेशन से बैटरियों को ईवी लिथियम-आयन बैटरियों की इस बढ़त को दूर करने में मदद मिलेगी. टोयोटा के घरेलू प्रतिद्वंद्वी निसान और अमेरिकी निर्माता फोर्ड सहित दुनिया के कई शीर्ष वाहन निर्माता सॉलिड-स्टेट बैटरी पर काम कर रहे हैं.

क्या हैं सॉलिड-स्टेट बैटरियां?

एक सॉलिड-स्टेट बैटरी कैथोड, एनोड और सॉलिड इलेक्ट्रोलाइट से बनी होती है. यह लिथियम-आयन बैटरियों से अलग है, जो लिक्विड इलेक्ट्रोलाइट का उपयोग करती हैं. वर्तमान लिथियम-आयन बैटरियां सूजन या रिसाव जैसी जोखिमों के साथ आती है, क्योंकि इनमें लिक्विड इलेक्ट्रोलाइट्स का उपयोग किया जाता है. इनमें आग लगने का खतरा भी अधिक होता है.

यह भी पढ़ें :- टाटा पंच ईवी में मिलेगा 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 से कारों का Safety Test होगा मुश्किल, बदल जाएगा पूरा सिस्टम
2027 से कारों का Safety Test होगा मुश्किल, बदल जाएगा पूरा सिस्टम
नई Duster Hybrid मचाएगी धमाल, लॉन्च डेट से इंजन तक पढ़ें पूरी डिटेल
नई Duster Hybrid मचाएगी धमाल, लॉन्च डेट से इंजन तक पढ़ें पूरी डिटेल
Tata Aeris खरीदने का प्लान, पहले जान लें कौन सा Variant आपके लिए सही
Tata Aeris खरीदने का प्लान, पहले जान लें कौन सा Variant आपके लिए सही
बारिश के बाद ब्रेक से बार-बार आ रही आवाज, जानें कब है खतरे की निशानी?
बारिश के बाद ब्रेक से बार-बार आ रही आवाज, जानें कब है खतरे की निशानी?

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget