एक्सप्लोरर

2025 Toyota Camry: टोयोटा ने पेश की नाइन्थ जनरेशन कैमरी सेडान, अगले साल होगी लॉन्च 

अपडेटेड हाइब्रिड सेडान को 2024 के अंत तक भारतीय बाजार में भी लाया जा सकता है, हालांकि, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Toyota Camry: टोयोटा ने उत्तरी अमेरिकी बाजार के लिए कैमरी सेडान के 9th जेनरेशन मॉडल को अनवील किया है. यह बहुत वर्षों से कारों का सबसे बड़ा बाजार रहा है. संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान अब टोयोटा के "टू प्रोवाइड इलेक्ट्रिफिकेशन फॉर ऑल" के प्रयास के एक भाग के रूप में खास तौर से हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश की गई है.

डिजाइन

न्यू जनरेशन कैमरी में एक नया ग्रिल डिज़ाइन मिलता है जो टोयोटा की लग्जरी कार ब्रांड लेक्सस से लिया गया है. हेडलैम्प्स में एलईडी डीआरएल के साथ एक फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन दिया गया है. इसके फ्रंट में टोयोटा के लोगो को अब बम्पर के टॉप पर रखा गया है, जहां बोनट समाप्त होता है. इसके अलॉय व्हील भी नए हैं, जिनका आकार 19-इंच है.

पावरट्रेन

2025 कैमरी पहली टोयोटा सेडान है, जिसे 2.5-लीटर, चार-सिलेंडर इंजन और फिफ्थ जेनरेशन के टोयोटा हाइब्रिड सिस्टम (टीएचएस 5) के कॉम्बिनेशन के साथ पेश किया गया है. इंजन के पॉवर को दो इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ HEV में फ्रंट-व्हील ड्राइव मॉडल पर 225 एचपी का स्टैंडर्ड पावर आउटपुट, और 232 एचपी पावर आउटपुट के साथ एक ऑप्शनल ऑल-व्हील ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन भी है - जो सभी ट्रिम लेवल के लिए उपलब्ध है.

फीचर्स

फीचर्स के तौर पर नई टोयोटा कैमरी में वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, ओटीए अपडेट, कनेक्टेड-कार तकनीक, 12.3-इंच का फुल डिजिटल गेज क्लस्टर, 10-इंच हेड-अप डिस्प्ले के साथ 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है साथ ही इसमें नौ-स्पीकर जेबीएल ऑडियो सिस्टम, डिजिटल-की, पावर रिट्रैक्टेबल सनशेड के साथ एक पैनोरमिक सनरूफ, हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, डुअल-ज़ोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, ड्राइवर मेमोरी सीट, मेमोरी साइड व्यू मिरर और ऑटोमेटिक रेन-सेंसिंग विंडशील्ड वाइपर दिए गए हैं. 

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा फीचर्स के तौर पर इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, ट्रैफिक जाम असिस्ट, फ्रंट-क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, लेन चेंज असिस्ट, पैनोरमिक व्यू मॉनिटर, ऑटोमेटिक ब्रेकिंग के साथ फ्रंट और रियर पार्किंग असिस्ट, प्री-कोलिजन सिस्टम जैसी एडीएएस सिस्टम फीचर्स मिलते हैं. ये फीचर्स पैदल यात्री का पता लगाना, फुल-स्पीड रेंज डायनेमिक रडार क्रूज़ कंट्रोल, स्टीयरिंग असिस्ट के साथ लेन डिपार्चर अलर्ट, रोड साइन असिस्ट, प्रोएक्टिव ड्राइविंग असिस्ट जैसी सुविधाएं प्रदान करते हैं.

कब होगी लॉन्च

2025 टोयोटा कैमरी के अगले साल की दूसरी तिमाही में यूएसए में लॉन्च होने की उम्मीद है. अपडेटेड हाइब्रिड सेडान को 2024 के अंत तक भारतीय बाजार में भी लाया जा सकता है, हालांकि, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

यह भी पढ़ें :- 2024 में आ रही हैं ये धांसू नई कारें, आपको किसका रहेगा इंतजार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चार्जिंग की भी टेंशन खत्म, धूप से चलने वाला स्कूटर आ गया
अब चार्जिंग की भी टेंशन खत्म, धूप से चलने वाला स्कूटर आ गया
नई गाड़ियों में कैसे चलेगा V2V सिस्टम, कितनी होगी इसकी रेंज?
नई गाड़ियों में कैसे चलेगा V2V सिस्टम, कितनी होगी इसकी रेंज?
फुल चार्ज पर 421 KM रेंज, टाटा की इस EV पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट
फुल चार्ज पर 421 KM रेंज, टाटा की इस EV पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट
जुलाई में EV बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, फिर भी कौन रहा आगे?
जुलाई में EV बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, फिर भी कौन रहा आगे?

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget