एक्सप्लोरर

Toyota Rumion: टोयोटा ने भारत में किया रुमियन एमपीवी को अनवील, अर्टिगा वाले पावरट्रेन से होगी लैस 

टोयोटा रुमियन में मारुति का 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103hp/137Nm का आउटपुट जेनरेट करता है. साथ ही 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा.

Toyota Rumion Unveiled: टोयोटा ने भारत में मारुति सुजुकी की अर्टिगा एमपीवी पर बेस्ड रुमियन एमपीवी को अनवील कर दिया है. जल्द ही कीमतों और बुकिंग के डिटेल्स की घोषणा की जाएगी. रुमियन भारत में कंपनी का चौथा बैज-इंजीनियर मॉडल है, और इसके साथ ही कंपनी अब भारत में इनोवा क्रिस्टा, इनोवा हाइक्रॉस और वेलफायर समेत चार एमपीवी के साथ मौजूद है. टोयोटा ग्लैंजा की तरह रुमियन का निर्माण और आपूर्ति भी मारुति सुजुकी ही टोयोटा को करेगी.

स्टाइलिंग और डिजाइन

इसके बाहरी डिजाइन को काफी हद तक अर्टिगा के समान ही रखा गया है. हालांकि कुछ छोटे-मोटे बदलाव जरूर किए गए हैं. इसमें एक अपडेटेड फॉग लैंप सराउंड, इनोवा क्रिस्टा जैसी ग्रिल और नए डुअल-टोन अलॉय व्हील के साथ एक नया बम्पर मिलता है. इंटीरियर में वुड फिनिश के साथ एक ब्लैक-आउट डैशबोर्ड मिलता है. इसकी अपहोल्सट्री अर्टिगा के समान हैं, जिसे बेज कलर में तैयार किया गया है. इसमें अर्टिगा के समान ही 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन मिलेगा. 

पावरट्रेन 

टोयोटा रुमियन में मारुति का 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103hp/137Nm का आउटपुट जेनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. रुमियन में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट का भी विकल्प मिलेगा. सीएनजी मोड में इसमें  88hp और 121.5Nm का आउटपुट मिलेगा. यह समान सेटअप अर्टिगा में भी मिलता है. रुमियन में पेट्रोल पर 20.51kmpl और CNG पर 26.11 किमी/किग्रा का माइलेज मिलेगा. 

कंपनी ने क्या कहा? 

रुमियन को पेश करते हुए टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) के बिक्री और रणनीतिक विपणन के उपाध्यक्ष, अतुल सूद ने कहा, “हम अपनी एमपीवी विरासत को लेकर बहुत आश्वस्त हैं. हमें इसी से सफलता मिली है, चाहे वह क्रिस्टा हो या हाईक्रॉस या फिर वेलफायर. एमपीवी सेगमेंट में, ब्रांड की स्थिति और विश्वसनीयता काफी मजबूत है और इनोवा जैसे उत्पादों के साथ कंपनी के पास वफादार ग्राहकों की बड़ी संख्या है. इस विश्वास है कि इस एंट्री लेवल एमपीवी के साथ बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत करेंगे." 

डिलीवरी की 'फर्स्ट इन, फर्स्ट आउट' स्ट्रेटजी 

पिछले कुछ समय से टोयोटा को ग्राहकों को अधिक वेटिंग पीरियड के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि हाइराइडर और इनोवा हाइक्रॉस के कुछ वेरिएंट के लिए ग्राहकों को एक वर्ष से अधिक का डिलीवरी समय दिया जा रहा है. रुमियन का निर्माण और आपूर्ति मारुति करेगी. ग्राहकों को अधिक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए कंपनी इसकी डिलीवरी की 'पहले आओ, पहले ले जाओ' के आधार पर करेगी, और इसके लिए ऑल इंडिया की बुकिंग लिस्ट को फॉलो किया जाएगा. डिलीवरी के बारे में बोलते हुए सूद ने कहा कि, " यदि आपने पहले बुकिंग की है, तो आपको डिलीवरी पहले मिलनी चाहिए और हम इसी को प्राथमिकता देने जा रहे हैं."

यह भी पढ़ें :- ऑडी ने शुरु की Q8 ई-ट्रॉन एसयूवी और Q8 ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक की बुकिंग, 18 अगस्त को होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget