एक्सप्लोरर

Toyota Innova Crysta: इलेक्ट्रिक कार के रूप में दस्तक देगी टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, BYD की e6 से करेगी मुकाबला

इनोवा क्रिस्टा ईवी को अलग दिखाने के लिए इसमें कुछ महत्वपूर्ण विज़ुअल अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं. जिसमें नए पेंट स्कीम और ब्लैंक्ड ऑफ ग्रिल सहित कुछ स्पेशल ईवी फीचर्स दिए जा सकते हैं.

Innova Crysta Electric: हाल ही में पेश की गई इनोवा हाइक्रॉस पर फोकस के साथ टोयोटा अपनी मौजूदा इनोवा क्रिस्टा की भारत में बिक्री जारी रखेगी और जल्द ही यह अपने डीजल वर्जन में भी वापसी करेगी. हालांकि, भविष्य में मौजूदा क्रिस्टा का इलेक्ट्रिक अवतार भी देखने को मिल सकता है, क्योंकि कंपनी ने हाल ही में एक इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट वर्जन को भी दिखाया था. जिसके बारे में हम पहले ही बात कर चुके हैं. अभी के लिए यह इलेक्ट्रिक वर्जन एक कांसेप्ट स्टडी है, लेकिन भविष्य में इसके बाजार में आने की पूरी संभावना है. साथ ही इनोवा क्रिस्टा हाइब्रिड की वर्तमान में हाइब्रिड इनोवा हाइक्रॉस के साथ भी बिक्री की जा सकती है. इनोवा क्रिस्टा ईवी एक कांसेप्ट के रूप में तैयार की गई है. जिसे हाल ही में सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पाई किया गया था. जिससे यह मालूम होता है कि यह सिर्फ एक कांसेप्ट कार नहीं है बल्कि उससे कहीं अधिक है.  

डीजल वर्जन की होगी वापसी

मौजूदा इनोवा क्रिस्टा फिलहाल पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में आती है, जबकि अपने फैंस को  आकर्षित करने के लिए, इसके डीजल वर्जन को अगले साल की शुरुआत में वापस लाया जाएगा. इस कार का EV वर्जन काफी दिलचस्प होगा और एक इलेक्ट्रिक MPV के रूप में यह काफी अलग होगी. इस सेगमेंट में फिलहाल BYD की e6 बाजार में उपलब्ध है. 

होगा लुक में बदलाव

इनोवा क्रिस्टा ईवी को अलग दिखाने के लिए इसमें कुछ महत्वपूर्ण विज़ुअल अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं. जिसमें नए पेंट स्कीम और ब्लैंक्ड ऑफ ग्रिल सहित कुछ स्पेशल ईवी फीचर्स दिए जा सकते हैं. Innova Crysta को EV के रूप में देखना रोचक होगा और यह अधिकतर फ्लीट ग्राहकों को भी बहुत पसंद आएगी. 

कैसी है इनोवा हाइक्रॉस?

भारत में, इनोवा हाइक्रॉस को हाल ही में पेश किया गया है और इसमें 2.0 L पेट्रोल इंजन के साथ एक हाइब्रिड पावरट्रेन है. जबकि यह एक नए प्लेटफॉर्म पर आधारित है और अधिक प्रीमियम केबिन के साथ यह मौजूदा इनोवा की तुलना में एक बड़ा बदलाव है. इनोवा हाइक्रॉस की कीमतों का आधिकारिक रूप से जल्द ही खुलासा किया जाएगा और बुकिंग के साथ जल्द ही बिक्री भी शुरू हो जाएगी. इनोवा हाइक्रॉस एक माइलेज केंद्रित कार है. लेकिन इसके साथ ही मौजूदा टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को लाइन-अप में बनाए रखना बड़ी बात होगी.

यह भी पढ़ें :- 20 दिसंबर से शुरू होगी हुंडई आयोनिक 5 की बुकिंग, जानें कब होगी लॉन्च, Volvo XC40 रिचार्ज से है टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
Tyre Identification: टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
Speed Limit Expressway Rule: कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम
कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget