एक्सप्लोरर

Toyota Hycross ZX की बुकिंग हुई री-ओपन, नई कीमत के साथ मार्केट में ली एंट्री

Toyota Innova Hycross Booking Re-open: टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के दो मॉडल्स की बुकिंग को कार निर्माता कंपनी ने फिर से शुरू कर दिया है. टोयोटा के ये मॉडल के इंजन 173 HP की पावर जेनेरेट करते हैं.

Toyota Innova Hycross Booking Re-open: टोयोटा ने अपने दो वेरिएंट्स की बुकिंग को फिर से शुरू कर दिया है. टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस (Toyota Innova Hycross) के ZX और ZX (O) की बुकिंग को कंपनी ने पिछले साल अप्रैल महीने में बंद कर दिया था. वहीं इस साल 2024 में 1 अप्रैल से कंपनी ने फिर एक बार इन मॉडल्स के ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं. इसकी जानकारी टोयोटा ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी है. वहीं टोयोटा ने 1 अप्रैल से अपनी कार की कीमतों में भी इजाफा किया है. इनोवा हाईक्रॉस के इन दोनों मॉडल के दाम में भी पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी की गई है.

क्यों रुकी थी इन वेरिएंट्स की बुकिंग?

टोयोटा ने अपने इन दोनों वेरिएंट्स के प्रोडक्शन को बंद नहीं किया था. डीलर सोर्स के मुताबिक, कस्टमर्स को अपने ऑर्डर देरी से मिल रहे थे. जब टोयोटा ने पिछले साल जनवरी में हाईक्रॉस को डिलीवर करना शुरू किया, तब ये टॉप-स्पेक हाइब्रिड वेरिएंट्स की डिमांड मार्केट में काफी थी. इसी हाई डिमांड के चलते कंपनी ने ZX और ZX (O) वेरिएंट की बुकिंग को बंद कर दिया था.

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का पावरट्रेन

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर नेचुरली एसपिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा है, जिससे 173 HP की पावर जेनेरेट होती है और 209 Nm का टॉर्क मिलता है. वहीं इसके 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन से 184 HP की पावर मिलती है.

टोयोटा हाईक्रॉस की नई कीमत

टोयोटा ने अपनी कई कारों के मॉडल्स की कीमत में 1 फीसदी का इजाफा किया है. टोयोटा की गाड़ियों की ये नई कीमतें 1 अप्रैल 2024 से लागू हो गई हैं. टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के हाइब्रिड वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 25.97 लाख रुपये से 30.98 लाख रुपये के बीच है. कीमतों के बढ़ने के बाद पिछले साल के मॉडल से साल 2024 के मॉडल में 15 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. वहीं इसके नॉन-हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत 19.77 लाख रुपये से 19.82 लाख रुपये के बीच है.

ये भी पढ़ें

Skoda Superb हुई री-लॉन्च, भारत में आई सिर्फ 100 कारें, 190 HP की मिलेगी पावर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
हाइब्रिड अवतार में आ रही Duster और Creta, आप कौन-सी लेना पसंद करेंगे?
हाइब्रिड अवतार में आ रही Duster और Creta, आप कौन-सी लेना पसंद करेंगे?
RC घर भूल गए तो कटेगा चालान? जान लें असली नियम
RC घर भूल गए तो कटेगा चालान? जान लें असली नियम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget