एक्सप्लोरर

Skoda Superb हुई री-लॉन्च, भारत में आई सिर्फ 100 कारें, 190 HP की मिलेगी पावर

Skoda Superb Re-launched in India: स्कोडा सुपर्ब को भारत में री-लॉन्च किया गया है. साल 2024 के मॉडल में तीन कलर वेरिएंट दिए गए हैं. वहीं इस कार की केवल 100 यूनिट ही मार्केट में लाई गई हैं.

Skoda Superb Re-launched in India: स्कोडा सुपर्ब ने अपने सेकंड जेनेरेशन मॉडल की लॉन्चिंग भारत में कर दी है. स्कोडा सुपर्ब ने केवल 100 यूनिट ही मार्केट में उतारी हैं. इन सभी 100 यूनिट को भारत में इंपोर्ट किया गया है. पिछले साल अप्रैल महीने में ही स्कोडा सुपर्ब ने इंडियन मार्केट में इस मॉडल को बंद कर दिया था. अब एक साल बाद फिर स्कोडा ने इस मॉडल को भारत में री-लॉन्च किया है.

2024 स्कोडा सुपर्ब के फीचर्स

साल 2024 में स्कोडा सुपर्ब का केवल एक ही वेरिएंट मार्केट में आया है. पहले स्कोडा सुपर्ब का जो L&K वेरिएंट इंडियन मार्केट में मौजूद था, साल 2024 में आए मॉडल में इसके फीचर्स को अपडेट किया गया है. 2024 स्कोडा सुपर्ब में डायनेमिक चेसिस कंट्रोल टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है. इसके साथ ही एक्टिव टायर मॉनिटरिंग प्रेशर सिस्टम और सेफ्टी के लिए 9 एयरबैग्स भी गाड़ी में दिए गए हैं. स्कोडा सुपर्ब के नए मॉडल में 9-इंच कोलंबस इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है, जो कि साल 2023 के मॉडल में नहीं था.

स्कोडा सुपर्ब का 2024 में री-लॉन्च हुआ मॉडल तीन एक्सटीरियर पेंट शेड्स के साथ इंडियन मार्केट में उतरा है. लोगों के लिए इस मॉडल में रोसो ब्रूनेलो(Rosso Brunello), वाटर वर्ल्ड ग्रीन और मैजिक ब्लैक, ये तीन कलर वेरिएंट दिए गए हैं. साथ ही इस गाड़ी में 18-इंच के अलॉय व्हील्स लगे हैं.

2024 स्कोडा सुपर्ब का पावरट्रेन

2024 स्कोडा सुपर्ब में BS6 Phase II-compliant 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल पावर प्लांट लगा है, जिससे 190 HP की पावर और 320 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. इस री-लॉन्च कार का इंजन पिछले मॉडल की तरह ही है. इसके पावरट्रेन में 7-स्पीड DSG ऑटोमेटिक गीयर बॉक्स लगा है.

स्कोडा सुपर्ब की बढ़ी कीमत

स्कोडा साल 2023 में बंद किए अपने मॉडल को फिर एक बार वापस लेकर आई है. लेकिन, इस बार कंपनी ने स्कोडा सुपर्ब की कीमत में इजाफा किया है. री-लॉन्च हुई स्कोडा सुपर्ब की एक्स-शोरूम प्राइस 54 लाख रुपये है, जो कि पिछले साले के मुकाबले 16.71 लाख रुपये ज्यादा है. स्कोडा सुपर्ब की कीमत के बढ़ने के पीछे की वजह है कि ये मॉडल फुली इंपोर्टेड है.

ये भी पढ़ें

Ather के पहले फैमिली स्कूटर की होगी एंट्री, 6 अप्रैल को रिवील होगा नया मॉडल Rizta

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Hyundai का मास्टरप्लान, 2028-29 तक फिर हासिल करेगी नंबर 2 की कुर्सी?
Hyundai का मास्टरप्लान, 2028-29 तक फिर हासिल करेगी नंबर 2 की कुर्सी?

वीडियोज

Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget