एक्सप्लोरर

कितने डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी Toyota Innova Hycross? यह रहा EMI का पूरा हिसाब

Toyota Innova Hycross on EMI: टोयोटा की यह कार खरीदने के लिए अगर आप चार साल के लिए लोन लेते हैं तो 9 फीसदी की ब्याज पर आपको हर महीने 51,900 रुपये की किस्त बैंक में जमा करनी होगी.

Toyota Innova Hycross on EMI: भारतीय बाजार में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को खूब पसंद किया जाता है. यह एक 7-सीटर कार है, जिसके बेस मॉडल GX 7STR (पेट्रोल) की भी मार्केट में खूब डिमांड है. इनोवा हाईक्रॉस का ये मॉडल बेस्ट सेलिंग वेरिएंट है. इसके साथ ही इस गाड़ी का हाईब्रिड वेरिएंट भी बाजार में है.

इनोवा हाईक्रॉस की कीमत की बात की जाए तो यह 19 लाख 94 हजार रुपये से शुरू होती है और यह कीमत 31 लाख 34 हजार रुपये तक जाती है. इस गाड़ी को खरीदने के लिए जरूरी नहीं कि आप एक बार में पूरा पेमेंट करें. यह गाड़ी कार लोन पर भी खरीदी जा सकती है.

कैसे EMI पर खरीद सकते हैं Toyota Innova Crysta? 

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के बेस मॉडल की नोएडा में ऑन-रोड कीमत 23 लाख 17 हजार रुपये है. देश के बाकी राज्यों में गाड़ियों पर अलग टैक्स लगने की वजह से इस कार की ऑन-रोड कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है. बैंक से गाड़ी खरीदने के लिए लिए गए लोन पर करीब 9 फीसदी ब्याज लगता है, जिसके चलते एक तय अमाउंट EMI के रूप में बैंक में जमा करना होता है. 

टोयोटा की यह कार खरीदने के लिए आपको 20.85 लाख रुपये का लोन मिलेगा. लोन का अमाउंट आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है. अगर आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर है तो आपको ज्यादा से ज्यादा अमाउंट का लोन मिल सकता है. इसे खरीदने के लिए आपको 2.32 लाख रुपये डाउन पेमेंट के रूप में जमा करने होंगे. इससे ज्यादा अमाउंट जमा करने पर आप लोन की किस्त कम करवा सकते हैं.

हर महीने देनी होगी सिर्फ इतनी EMI

टोयोटा की यह कार खरीदने के लिए अगर आप चार साल के लिए लोन लेते हैं तो 9 फीसदी की ब्याज पर आपको हर महीने 51,900 रुपये की किस्त बैंक में जमा करनी होगी. अगर यह कार खरीदने के लिए आप पांच साल के लिए लोन लेते हैं तो 60 महीनों तक हर महीने 9 फीसदी ब्याज दर 43,300 रुपये की किस्त जमा करनी होगी.

टोयोटा की यह कार खरीदने के लिए छह साल के लिए लोन लेने पर हर महीने 37,600 की किस्त भरनी पड़ेगी. इनोवा हाईक्रॉस खरीदने के लिए अगर सात साल के लिए लोन लिया जाता है और बैंक इस लोन पर 9 फीसदी का ब्याज लगाती है तो हर महीने 33,550 रुपये EMI के रूप में जमा करने होंगे.

यह भी पढ़ें:-

इस SUV की नहीं थम रही डिमांड, 1 लाख लोगों ने खरीदी यह कार, एडवांस फीचर्स से है लैस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग
पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन
Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
दिल्ली प्रोटेस्ट: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget