एक्सप्लोरर

Toyota की इस कार के दीवाने हुए लोग, आज बुक करने पर इतने दिनों बाद मिलेगी एसयूवी, जानें डिटेल्स

टोयोटा इनोवा के पैट्रोल वेरिएंट पर 6 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है. वहीं जुलाई 2024 में टोयोटा इनोवा के हाइब्रिड वेरिएंट पर 13 महीनों तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है.

Toyota Innova Hycross: भारतीय मार्केट में हाइब्रिड गाड़ियों की जबरदस्त डिमांड है. इसी बीच टोयोटा की इनोवा हाइक्रॉस (Toyota Innova Hycross) पर लोग दिल खोलकर पैसे लुटा रहे हैं. टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार बन चुकी है. वहीं इस कार की जबरदस्त डिमांड के बीच कंपनी ने कुछ वेरिएंट्स की बुकिंग भी बंद कर दी है. इसके नए वेरिएंट पर भी जबरदस्त डिमांड है. टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की बुकिंग पर करीब 13 महीनों की वेटिंग पीरियड चल रही है.

इतना लंबा वेटिंग पीरियड

टोयोटा इनोवा के पैट्रोल वेरिएंट पर 6 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है. वहीं जुलाई 2024 में टोयोटा इनोवा के हाइब्रिड वेरिएंट पर 13 महीनों तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है. हालांकि इस 8 सीटर कार के जेडएक्स और जेडएक्स (ओ) वेरिएंट की बुकिंग कंपनी ने अस्थाई रूप से बंद कर रखी है.

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस पावरट्रेन

इस कार के पावरट्रेन की बात करें तो कंपनी ने इसमें 2 लीटर का पैट्रोल इंजन दिया हुआ है जो एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है. ये इंजन 186 पीएस की मैक्स पावर के साथ 206 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ ही इसके हाइब्रिड मॉडल के साथ ई-सीवीटी ट्रांसमिशन तो वहीं नॉन-हाइब्रिड मॉडल में सीवीटी ट्रांसमिशन का विकल्प मिल जाता है.

जोरदार फीचर्स

टोयोटा की इस 8 सीटर एसयूवी के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें 10 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर भी दिया हुआ है. साथ ही इसमें डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, पेनोरेमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार तकनीक के साथ वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए हुए हैं. इसके साथ ही कार में एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी के साथ रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं.

कितनी है कीमत

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की एक्स शोरूम कीमत 19.77 लाख रुपये से शुरू होकर 30.98 लाख रुपये तक जाती है. वहीं कंपनी के अनुसार इस कार का स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट 21.1 किमी का माइलेज प्रदान करता है. बाजार में यह कार महिंद्रा स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N) और टाटा हैरियर (Tata Harrier) जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है.

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले सामने आई सिट्रोएन बेसाल्ट की इंटीरियर डिटेल्स, जानें क्या मिलेगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
RajmargYatra App: टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
E20 विवाद ने खोली पेट्रोल की क्वालिटी की पोल? Auto कंपनियों ने सरकार से की बड़ी मांग
E20 विवाद ने खोली पेट्रोल की क्वालिटी की पोल? Auto कंपनियों ने सरकार से की बड़ी मांग
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget