एक्सप्लोरर

फुल टैंक में चलती है 1200 KM, 6 एयरबैग वाली Toyota Innova Hycross की कितनी है कीमत?

Toyota Innova Hycross की टक्कर बाजार में कई गाड़ियों से होती है, जिनमें Mahindra XUV700, Tata Safari, Toyota Innova Crysta, Kia Carens और Maruti Suzuki Invicto जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

भारतीय बाजार में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को एक बेहतर और लग्जरी MPV के तौर पर जाना जाता है. यह कार विशाल इंटीरियर, शानदार माइलेज और 5-स्टार रेटिंग के साथ आती है. पहले की तुलना में इस कार को खरीदना अब सस्ता हो गया है, जो कि बड़ी फैमिली के लिए बेहतर डील साबित हो सकती है. आइए इस गाड़ी कीमत, फीचर्स और माइलेज के बारे में जानते हैं. 

कितनी है इस गाड़ी की कीमत? 

Toyota Innova Hycross की कीमत अब 18.06 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि इसका टॉप मॉडल ZX(O) हाइब्रिड वेरिएंट 30.83 लाख रुपए तक जाता है. वहीं, जो ग्राहक हाइब्रिड मॉडल खरीदना चाहते हैं, उनके लिए VX हाइब्रिड वेरिएंट 25.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है.

कैसा है गाड़ी का पावरट्रेन? 

Toyota Innova Hycross दो इंजन विकल्पों में उपलब्ध है. पहला, 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 173 bhp की पावर और 209 Nm का टॉर्क देता है. दूसरा विकल्प 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन है, जो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों मोड पर चलता है. माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट 16.13 kmpl का माइलेज देता है, जबकि हाइब्रिड वेरिएंट 23.24 kmpl तक की रेंज देता है (ARAI सर्टिफाइड). वहीं, फुल टैंक भरने पर ये कार लगभग 1200 किलोमीटर तक चल सकती है.

कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?

Toyota Innova Hycross का केबिन स्पेस इतना बड़ा है कि लंबी फैमिली ट्रिप भी आरामदायक बन जाती है. इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम Toyota i-CONNECT के साथ दिया गया है, जिसमें वायरलेस Apple CarPlay और वायर्ड Android Auto का सपोर्ट मिलता है. साउंड सिस्टम के लिए इसमें 9-स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम और सबवूफर मौजूद है.

Toyota Innova Hycross की टक्कर बाजार में कई गाड़ियों से होती है, जिनमें Mahindra XUV700, Tata Safari, Toyota Innova Crysta, Kia Carens और Maruti Suzuki Invicto जैसी गाड़ियां शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें:-

Hybrid कार बाजार में एंट्री की तैयारी, Kia और Renault जल्द लाएंगी नए मॉडल्स, देखें लिस्ट 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'हमारे पड़ोस में आतंकवाद को बढ़ावा न दें', एस जयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री को सामने बैठाकर सुना दीं खरी-खरी
'हमारे पड़ोस में आतंकवाद को बढ़ावा न दें', जयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री को सुनाईं खरी-खोटी
मालेगांव: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने AIMIM से मांगा समर्थन, मिला ये जवाब
मालेगांव: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने AIMIM से मांगा समर्थन, मिला ये जवाब
'मुझे नोबेल नहीं मिला, अब मुझे ग्रीनलैंड चाहिए', डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्वे के PM को लिखी धमकी भरी चिट्ठी
'मुझे नोबेल नहीं मिला, अब मुझे ग्रीनलैंड चाहिए', डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्वे के PM को लिखी धमकी भरी चिट्ठी
2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का आखिरी टेस्ट, देखें भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का फुल शेड्यूल
2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का आखिरी टेस्ट, देखें भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का फुल शेड्यूल
Advertisement

वीडियोज

Mumbai New Mayor: मेयर पर घमासान जारी..Eknath Shinde करेंगे बड़ा पलटवार? | Maharashtra | ABP Report
Trump Tariffs vs Global Markets | Stocks दबाव में, Gold–Silver रिकॉर्ड पर क्यों? | Paisa Live
BJP President: निर्विरोध अध्यक्ष बनेंगे Nitin Nabin?BJP मुख्यालय से देखिए Chitra Tripathi की रिपोर्ट
Chitra Tripathi: युवा वोटरों को साधने के लिए 'युवा अध्यक्ष' है BJP का मास्टरस्ट्राक! | Nitin Nabin
पत्नी Sunita Ahuja आहूजा संग विवाद पर Actor Govinda ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे खिलाफ बड़ी साजिश
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे पड़ोस में आतंकवाद को बढ़ावा न दें', एस जयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री को सामने बैठाकर सुना दीं खरी-खरी
'हमारे पड़ोस में आतंकवाद को बढ़ावा न दें', जयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री को सुनाईं खरी-खोटी
मालेगांव: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने AIMIM से मांगा समर्थन, मिला ये जवाब
मालेगांव: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने AIMIM से मांगा समर्थन, मिला ये जवाब
'मुझे नोबेल नहीं मिला, अब मुझे ग्रीनलैंड चाहिए', डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्वे के PM को लिखी धमकी भरी चिट्ठी
'मुझे नोबेल नहीं मिला, अब मुझे ग्रीनलैंड चाहिए', डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्वे के PM को लिखी धमकी भरी चिट्ठी
2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का आखिरी टेस्ट, देखें भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का फुल शेड्यूल
2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का आखिरी टेस्ट, देखें भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का फुल शेड्यूल
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
'माफी में अब देर हो गई', कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले मंत्री पर भड़का SC, एमपी सरकार से पूछा- इन पर मुकदमा क्यों नहीं...
'माफी में अब देर हो गई', कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले मंत्री पर भड़का SC, एमपी सरकार से पूछा- इन पर मुकदमा क्यों नहीं...
Ear Cleaning Tips: कैसे पता करें कान में जमा हो गया वैक्स, क्या है इस पीली गंदगी को निकालने का देसी तरीका?
कैसे पता करें कान में जमा हो गया वैक्स, क्या है इस पीली गंदगी को निकालने का देसी तरीका?
"बारात वापस चली जाएगी भाई" स्टेज पर चढ़ हसीनाओं की तरह ठुमके लगाने लगा दूल्हा- यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget