एक्सप्लोरर

Toyota Innova Hycross को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, 6 एयरबैग के साथ मिलता है इतना माइलेज

Toyota Innova Hycross Safety Ratings: टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस ने BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. आइए इसकी कीमत, फीचर्स, इंजन डिटेल्स और माइलेज के बारे में जानते हैं.

Toyota Innova Hycross: टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस भारतीय बाजार की सबसे पॉपुलर हाइब्रिड MPV में से एक है. यह गाड़ी अपने लग्जरी फीचर्स, शानदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती है.

अब इस MPV ने सेफ्टी के मामले में भी शानदार प्रदर्शन किया है. हाल ही में हुए BNCAP क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे और भी भरोसेमंद बनाता है. आइए अब Toyota Innova Hycross के सेफ्टी डिटेल्स पर नजर डालते हैं.  

परफॉर्मेंस और माइलेज

Toyota Innova Hycross में 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो इसे माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ और भी ज्यादा एफिशिएंट बनाता है. इसके पेट्रोल CVT वेरिएंट का ARAI माइलेज 16.13 किमी प्रति लीटर है, जबकि हाइब्रिड e-CVT वेरिएंट 23.24 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है. इसमें 52 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी मिलती है और अगर आप इसका हाइब्रिड वर्जन फुल टैंक कराते हैं, तो यह एक बार में लगभग 1200 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है. इस कारण यह MPV भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली फैमिली कारों में से एक बन जाती है.

सेफ्टी फीचर्स

Toyota Innova Hycross को सेफ्टी के मामले में भी एक बेहतर विकल्प माना जाता है, क्योंकि इसमें हर वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, प्री-कोलिजन सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, लेन ट्रेस असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और SOS ई-कॉल जैसे हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इसके साथ ही इसमें पैनोरमिक व्यू मॉनिटर, ऑटो हाई बीम, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स भी शामिल किए गए हैं. ये सभी फीचर्स इसे न केवल शहर की ड्राइविंग के लिए बल्कि लंबी हाईवे पर सफर के लिए भी एक सुरक्षित बनाते हैं.

फीचर्स और कंफर्ट

Innova Hycross का इंटीरियर डिजाइन और फीचर्स इसे एक प्रीमियम और लक्जरी कार का अनुभव देते हैं. इसमें 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करता है. साथ ही इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 300 लीटर का बूट स्पेस, एडवांस्ड MID (मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले), वेंटिलेटेड सीट्स और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे कई मॉडर्न फीचर्स शामिल हैं. ये सभी एलिमेंट्स मिलकर इसे न केवल एक फैमिली कार बनाते हैं बल्कि एक बिजनेस क्लास स्टाइलिश MPV भी बनाते हैं जो हर ड्राइव को आरामदायक बना देती है.

ये भी पढ़ें: फुल टैंक में चलती है 780 KM, Apache और Pulsar को टक्कर देने वाली बाइक की खूब हो रही सेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का हुआ ऐलान
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का हुआ ऐलान
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget