एक्सप्लोरर

लॉन्च से पहले सामने आया नई Toyota Camry का टीजर, पावरट्रेन से फीचर्स तक जानें सब

Toyota Camry Launching: टोयोटा की इस कार को ग्लोबल लेवल पर पहले ही अनवील किया जा चुका है. अब इस कार को इंडियन मार्केट में 11 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा.

New Toyota Camry Teased Ahead of Launch: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने लॉन्च से पहले नेक्स्ट जनरेशन कैमरी प्रीमियम सेडान का टीजर जारी कर दिया है. इस कार को ग्लोबल लेवल पर 2023 में अनवील किया गया था, जिसके बाद अब इसकी लॉन्चिंग 11 दिसंबर को होने जा रही है. टोयोटा की इस कार में आपको 2.5-लीटर का पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही कार में कई एडवांस टेक फीचर्स भी आपको मिलने वाले हैं. 

कंपनी ने टीजर किया शेयर

टीजर में सामने आया है कि कैमरी में आपको सी-साइज LED DRL मिलने की उम्मीद है. इसमें वाइड ग्रिल के साथ फ्रंट बंपर, एयर वेंट, अलॉय व्हील्स, शोल्डर लाइन, पैनोरमिक सनरूफ और रैपअराउंड एलईडी टेललाइट्स जैसे कई फीचर्स मिलने की उम्मीद है. अपकमिंग नेक्स्ट जेन की कैमरी को 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड मोटर के साथ जोड़ा जाएगा. ई-सीवीटी ट्रांसमिशन के माध्यम से पहियों को पावर भेजते हुए FWD और FWD कॉन्फिगरेशन में 222bhp की पावर से लेकर 229bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम होगी. 

पावरट्रेन 

ग्लोबल लेवल पर मौजूद टोयोटा कैमरी में 2.5-लीटर, चार-सिलेंडर इंजन फिफ्थ जेनरेशन के टोयोटा हाइब्रिड सिस्टम (टीएचएस 5) के कॉम्बिनेशन के साथ मिलता है. इंजन के पॉवर को दो इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ HEV में फ्रंट-व्हील ड्राइव मॉडल पर 225 एचपी का स्टैंडर्ड पावर आउटपुट, और 232 एचपी पावर आउटपुट के साथ एक ऑप्शनल ऑल-व्हील ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन भी है - जो सभी ट्रिम लेवल के लिए उपलब्ध है.

फीचर्स

फीचर्स के तौर पर नई टोयोटा कैमरी में वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, ओटीए अपडेट, कनेक्टेड-कार तकनीक, 12.3-इंच का फुल डिजिटल गेज क्लस्टर, 10-इंच हेड-अप डिस्प्ले के साथ 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. साथ ही इसमें नौ-स्पीकर जेबीएल ऑडियो सिस्टम, डिजिटल-की, पावर रिट्रैक्टेबल सनशेड के साथ एक पैनोरमिक सनरूफ, हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, डुअल-ज़ोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, ड्राइवर मेमोरी सीट, मेमोरी साइड व्यू मिरर और ऑटोमेटिक रेन-सेंसिंग विंडशील्ड वाइपर दिए गए हैं. 

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा फीचर्स की बात की जाए तो इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, ट्रैफिक जाम असिस्ट, फ्रंट-क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, लेन चेंज असिस्ट, पैनोरमिक व्यू मॉनिटर, ऑटोमेटिक ब्रेकिंग के साथ फ्रंट और रियर पार्किंग असिस्ट, प्री-कोलिजन सिस्टम जैसी एडीएएस सिस्टम फीचर्स मिलते हैं. ये फीचर्स पैदल यात्री का पता लगाना, फुल-स्पीड रेंज डायनेमिक रडार क्रूज़ कंट्रोल, स्टीयरिंग असिस्ट के साथ लेन डिपार्चर अलर्ट, रोड साइन असिस्ट, प्रोएक्टिव ड्राइविंग असिस्ट जैसी सुविधाएं प्रदान करते हैं.

यह भी पढ़ें:-

Mahindra-Hyundai के बाद अब Kia का ऐलान, इस तारीख से महंगी हो जाएंगी इन कंपनियों की कारें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSW की पहली SUV का खुला राज, 3 दिसंबर को आएगा Hybrid वाला T2
JSW की पहली SUV का खुला राज, 3 दिसंबर को आएगा Hybrid वाला T2
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget