एक्सप्लोरर

ये 5 संकेत बताते हैं कि आपकी गाड़ी को नए टायर्स की जरूरत है या नहीं, जानें

कई बार देखने को मिलता है कि लोग अपनी गाड़ी के टायर्स पर ध्यान नहीं देते. खराब हो चुके टायर्स को यूज़ करते रहते हैं जिसकी वजह से कई बार टायर के पंचर होने और ब्लास्ट होने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है.

नई दिल्ली: गाड़ी में टायर्स का रोल काफी अहम होता है,क्योंकि पूरी गाड़ी ही टायर्स पर जो टिकी है. यदि गाड़ी का टायर पंचर हो जाए तो एक कदम आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है लेकिन कई बार देखने को मिलता है कि लोग अपनी गाड़ी के टायर्स पर ध्यान नहीं देते, खराब हो चुके टायर्स को यूज करते रहते हैं जिसकी वजह से कई बार टायर के पंचर होने और ब्लास्ट होने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है. यहां हम आपको कुछ ऐसी जानकारियां दे रहे हैं जिनसे आपको पता चल जाएगा की गाड़ी में टायर्स कब बदलने चाहिये.

  • 'ट्रेड' जोकि टायर का सबसे उपरी भाग होता है और काफी चलने के बाद यह घिसने लगता है. यदि टायर का ट्रेड करीब 1.6 mm से कम हो गया हो तो यह इस बात का संकेत है कि गाड़ी को नये टायर्स की जरूरत है.
  • जब टायर पुराने होने लगते है तो उनके साइड पर क्रेक दिखने लगते हैं. वैसे शुरू में ये हल्के से नजर आते हैं लेकिन बाद में इसका आकर बड़ा होने लगता है. ऐसे टायर्स के साथ सफर खतरनाक बन सकता है. ऐसे में समय रहते इन टायर्स को बदल लेना चाइये.
  • टायर्स की लाइफ इस बात पर भी निर्भर करती है कि वो किस तरह के रास्तों पर ज्यादा चलते हैं. यदि आपकी गाड़ी रोजाना खराब रास्तों पर चलती है तो टायर्स की लाइफ कम होगी, और उन पर उभार आने लग जाएंगे. यदि आपकी गाड़ी के टायर्स में भी कुछ ऐसा ही नजर आने लगे तो यह नये टायर्स बदलने का संकेत है.
  • गाड़ी चलाते समय अगर वाइब्रेशन जैसा महसूस होने लगे तो इसे नजरअंदाज न करें, खराब रास्तों पर ऐसा होना स्वाभाविक है लेकिन अच्छी सड़कों पर यह वाइब्रेशन नुकसानदायक है. ऐसे में तुरंत ही मकैनिक की सलाह लें, क्योंकि हो सकता है गाड़ी के टायर्स में कुछ गड़बड़ हो.
  • ज्यादातर टायर्स के बीच में जो गैप होता है उसमें एक बिट होता है, यह एक तरह का इंडीकेटर बार होता है. अगर ये बिट घिसकर टायर के बाहरी सतह के बराबर पहुंच जाए तो आपको टायर बदलने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें

Vivo को चुनौती देने आ रहा है Samsung का नया Galaxy A31, इन फीचर्स को मिलेगी जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
ये हैं सबसे सस्ती हाइब्रिड कारें, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
ये हैं सबसे सस्ती हाइब्रिड कारें, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
Mahindra की इस SUV के बढ़ गए दाम, जानें अब कितनी हुई कीमत?
Mahindra की इस SUV के बढ़ गए दाम, जानें अब कितनी हुई कीमत?

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget