एक्सप्लोरर

33 हजार रुपये की कीमत वाली बजाज की इस बाइक की खूबियां कर देंगी हैरान

बजाज CT100 में सिंपल और सपाट सीट का इस्तेमाल किया गया है जो कि सॉफ्ट है. ऐसे में लम्बी दूरी के दौरान इसकी राइड करने पर दिक्कत नहीं होती है. कीमत के मामले में यह काफी किफायती है.

बजाज ऑटो की CT100 KS अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती और किफायती बाइक है. शहरों और कस्बों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस बाइक को तैयार किया है. आइये जानते हैं वो पांच बड़े कारण जिसकी वजह से आप इस बाइक को खरीद सकते हैं.

कीमत

बजाज CT100 तीन वेरिएंट्स में आती हैं जिसमें किक स्टार्ट और इलेक्टिक स्टार्ट की सुविधा मिलती है. दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 33,402 रुपये से लेकर 41,837 रुपये के बीच है.

दमदार इंजन

बात इंजन की करें तो इस बाइक में इसमें 102 cc  का इंजन लगा है जो 7.7PS/8.2PS पावर विकप्ल के साथ है. इसके अलावा इसमें 8.05Nm/8.24Nm का टॉर्क का भी विकप्ल मिलता है. बाइक में 4 स्पीड गियर लगे हैं. बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है. एक लीटर में यह बाइक 89 किलोमीटर की माइलेज देती है.

सेफ्टी

इस बाइक में लम्बा व्हीलबेस (1235 mm) और चौड़ा रियर टायर (3.00 X 17, 50 P) दिया गया है. रोड पर बेहतर स्टेबिलिटी बनती है. इसके अलावा दोनों व्हील्स में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है. इतना ही नहीं बाइक में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम की मदद से असरदार ब्रेक लगते हैं.

बजाज की इन दो बाइक्स पर मिल रहे हैं शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट, जानें

आरामदायक सीट

बजाज CT100 में सिंपल और सपाट सीट का इस्तेमाल किया गया है जोकि सॉफ्ट है. ऐसे में लम्बी दूरी के दौरान इसकी राइड करने पर दिक्कत नहीं होती है.

सस्पेंशन

बेहतर और आरामदायक राइड के लिए बाइक के रियर में SNS सस्पेंशन, 100mm व्हील ट्रेवल और फ्रंट में हाइड्रोलिक टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया गया है. खराब रास्तों पर ये सस्पेंशन बेहतर तरीके से काम करते हैं, जिससे राइडर के साथ पीछे बैठे यात्री को कोई दिक्कत नहीं होती है. बाइक का वजन 109 किलोग्राम है. ऐसे में ट्रैफिक भरी सड़कों पर इसे हैंडल करना आसान बनता है.

यह एक साधारण सी दिखने वाली बाइक है लेकिन कीमत के मामले में यह काफी किफायती है. साथ ही इसकी परफॉरमेंस निराश नहीं करती. ऐसे में अगर आप एक 100cc इंजन वाली बाइक की तलाश में हैं और आपका बजट 40 हजार रुपये से कम है तो आप इस बाइक को चुन सकते हैं. लेकिन बाइक खरीदने से पहले इसकी टेस्ट राइड जरूर करें.

नई कार की डिलीवरी लेने से पहले इन पांच बातों को न भूलें, वरना हो सकता है नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक
आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक
भारत में लॉन्च होते ही SOLD OUT हुई Ducati Formula 73, जानें कीमत?
भारत में लॉन्च होते ही SOLD OUT हुई Ducati Formula 73, जानें कीमत?
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget