एक्सप्लोरर

ये इलेक्ट्रिक स्कूटर करा सकते हैं 80 किलोमीटर तक का सफर, जानिए कीमत और फीचर्स

आज के दौर में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या देश और दुनिया में तेजी से बढ़ रही है. ये वाहन पेट्रोल और डीजल का खर्च बचाते हैं और पर्यावरण फ्रेंडली होते हैं.

नई दिल्ली: इन दिनों देश में पेट्रोल की कीमत आसमान छू रही है. इससे आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है. अगर आप इन दिनों इस समस्या का समाधान तलाश रहे हैं, तो इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. वर्तमान समय में बाजार में कई ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं, जो एक बार फुल चार्ज होने पर आपको 100 किलोमीटर तक का सफर करा सकते हैं. ये स्कूटर एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस हैं और इनकी कीमत आपके बजट में फिट बैठ सकती है. आइए इन पर एक नजर डाल लेते हैं.

OKINAWA PRAISE PRO

ओकिनावा का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कीमत और फीचर्स के मामले में बेहद शानदार है. इस स्कूटर की कीमत करीब 80,000 रुपये है. इस स्कूटर में 2kWh की दमदार बैटरी है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर 90 किलोमीटर तक का सफर करा सकती है. इस स्कूटर में तीन मोड दिए गए हैं- इकॉनमी मोड, स्पोर्ट मोड और टर्बो मोड. इकॉनमी मोड में इसकी टॉप स्पीड 30-35 किलोमीटर प्रति घंटा रहती है. स्पोर्ट मोड में इसकी टॉप स्पीड 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा है. टर्बो मोड में यह 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलता है.

TVS iQube

टीवीएस का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहद जबरदस्त फीचर वाला है. इसकी कीमत 1.15 लाख रुपये है. स्कूटर दिखने में बेहद आकर्षक है और इसको एक बार फुल चार्ज करने पर आप 75 किलोमीटर तक का सफर कर सकते हैं. इसकी टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है. यह स्कूटर बेहद जल्दी 40 किलोमीटर तक की रफ्तार पकड़ लेता है. इस स्कूटर से आप अपना मोबाइल कनेक्ट कर सकते हैं.

Bajaj Chetak

बजाज का स्कूटर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर आधारित है. शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत करीब एक लाख रुपये है. यह एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 85 किलोमीटर तक का सफर करा सकता है. इस स्कूटर को 3-4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है. आप अपने स्मार्टफोन को भी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से कनेक्ट कर सकते हैं. इस स्कूटर को देश में काफी पसंद किया जा रहा है.

Ather 450X

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्कूटर में शुमार है. इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है. इस स्कूटर में कई एडवांस फीचर हैं. एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर 75 किलोमीटर तक का सफर करा सकता है. इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है. आप अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं. इसके अलावा आप इस स्कूटर से अपनी इनकमिंग कॉल को रिसीव या रिजेक्ट भी कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार में कैसे काम करेगा AEBS सिस्टम, 2030 से लागू करने जा रही सरकार?
कार में कैसे काम करेगा AEBS सिस्टम, 2030 से लागू करने जा रही सरकार?
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
EV, CNG या हाइब्रिड, आखिर किस तरफ जा रहा है भारत का कार बाजार?
EV, CNG या हाइब्रिड, आखिर किस तरफ जा रहा है भारत का कार बाजार?
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget