एक्सप्लोरर

भारत में इन टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारों का है जलवा, ये हैं बेस्ट ऑप्शन

अगर आप पेट्रोल डीजल कार के दामों से परेशान हैं और बजट की परेशानी नहीं तो आप इलेक्ट्रिक कार खरीद सकते हैं. ये कार पेट्रोल डीजल के मुकाबले काफी महंगी होती हैं. लेकिन आपका रोज-रोज का इंझट इससे खत्म हो जाएगा. आपको पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनों में लगने से भी छुटकारा मिल जाएगा. आइये जानते हैं भारत में मिलने वाली टॉप 5 इलेक्ट्रिक कार कौन सी हैं.

मंहगे फ्यूल और बढ़ते प्रदूषण की वजह से इन दिनों इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर लोगों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. वैसे तो पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज में तेजी से इज़ाफा हो रहा है लेकिन अब भारत में भी लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर मूव कर रहे हैं. इस साल मार्केट में कई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च होने वाली है.   वहीं सरकार की ओर से भी इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस किया जा रहा है. 2020 के ऑटो एक्सपो में कई बड़ी कार निर्माता कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश किया था. ऐसे में आने वाले समय में इलेक्ट्रिक कारों का चलन तेजी से बढ़ने वाला है. अगर आप बढ़ती मंहगाई से परेशान हैं आए-दिन पेट्रोल की बढ़ती कीमतें आपको परेशान करती हैं तो आप इलेक्ट्रिक कार चुन सकते हैं. आज हम आपको भारत में ज्यादा डिमांड वाली टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं. जानते हैं टॉप मॉडल्स कौन से हैं.

टाटा नेक्सॉन- इंडियन मार्केट में टाटा की इलेक्ट्रिक कार को काफी पसंद किया जा रहा है. साल 2020 में टाटा की कई इलेक्ट्रिक कार बाज़ार में छाई रहीं. जिसमें टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी कार को सबसे सुरक्षित माना गया है. कंपनी ने जनवरी-2020 में नेक्सॉन को लॉन्च किया था. साल 2020 में टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक की कुल 2,529 यूनिट्स बिकीं थी. नेक्सॉन इलेक्ट्रिक की एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख से 16.25 लाख के बीच है. एक बार फुल चार्ज होने पर ये कार 312 km चल सकती है.

एमजी मोटर- टाटा की कारों के बाद भारत में दूसरी सबसे ज्याद डिमांडिंग इलेक्ट्रक कार हैं एमजी मोटर की. एमजी की इलेक्ट्रिक कार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. MG मोटर्स ने जनवरी-2020 में MG ZS EV कार को लॉन्च किया था. इस कार में आपको दो वेरिएंट्स Excite और Exclusive मिलेंगे. कंपनी की मानें तो ये कार सिंगल चार्ज में 340 किमी तक चल सकती है. बात करें इस कार की कीमत की तो इसे आप 20.88 लाख से 23.58 लाख की रेंज में खरीद सकते हैं. टाटा के मुकाबले एमजी की कार काफी महंगी होती हैं. 2020 में इसकी 1,142 यूनिट्स की ही सेल हुई.

हुंडई कोना- इलेक्ट्रिक कारों में हुंडई की कार को भी काफी पसंद किया जा रहा है. अगर पिछले साल के सेलिंग ग्राफ को देखें तो ये कंपनी तीसरे नंबर पर आती है. साल 2020 में Hyundai Kona इलेक्ट्रिक कार की टोटल 223 यूनिट्स की सेल हुई. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 23.75 लाख से 23.94 लाख की रेंज में है.

टाटा टिगोर- टॉप इलेक्ट्रिक कारों में टाटा की टिगोर कार भी शामिल है. बेस्ट सेलिंग कार की रेटिंग में इसे चौथे नंबर पर रखा गया है. साल 2020 में Tata Tigor इलेक्ट्रिक की कुल 100 यूनिट्स की सेल हुई. जबकि इसका मार्केट शेयर 2.5 फीसदी का रहा. टिगोर इलेक्ट्रिक की शुरुआती कीमत 9.58 से 9.90 लाख के बीच है.

महिंद्रा ई-वेरिटो- बात करें महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार की तो Mahindra e-Verito भी टॉप 5 सेलिंग कार में शामिल है. साल 2020 में सेलिंग के मामले में इस कार को पांचवें नंबर पर रखा गया. भले ही Mahindra e-Verito की 9 यूनिट्स ही बिकीं हो लेकिन 2021 में इसकी सेल में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद जताई जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget