एक्सप्लोरर

Best Cruiser Bike: बाइक से लंबी यात्रा के शौकीन हैं तो ट्राई करें ये 3 क्रूजर बाइक, दमदार इंजन के साथ मिलेगा प्रीमियम स्टाइल

Top Cruise Bike: अगर आप बाइक से लंबी दूरी की यात्रा करना पसंद करते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें. यहां हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी क्रूजर बाइक के बारे में जो काफी शानदार हैं. आइए डालते हैं एक नजर.

Best Cruise Bike: अगर आप बाइक एडवेंचर हैं, बाइक से लंबी दूरी की यात्रा करना पसंद करते हैं और ऐसी बाइक की तलाश में हैं, जिसमें आपको शानदार इंजन, लुक और परफॉर्मेंस मिले तो इस खबर को जरूर पढ़ें. यहां हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी क्रूजर बाइक के बारे में जो काफी शानदार हैं और इनकी गिनती बेहतरीन क्रूज बाइक में होती है. आइए डालते हैं एक नजर.

  1. Honda Hness CB350– इसकी गिनती होंडा के प्रीमियम बाइक में होती है. बाजार में इसके 2 वैरिएंट मौजूद हैं. इस बाइक में सिंगल सिलेंडर वाला 348.36CC का इंजन है जो एयर कूल्ड फ्यूड इंजेक्टेड टेक्निक पर आधारित है. इसमें आपको 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. बाइक में फ्रंट और रियर दोनों में ही डिस्क ब्रेक है. बात अगर माइलेज की करें तो कंपनी का दावा है कि यह बाइक 1 लीटर पेट्रोल में 45.8 किलोमीटर तक माइलेज देती है. इस बाइक की कीमत 1.94 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 1.99 लाख रुपये है.
  2. Jawa 42- यह बाइक काफी स्टाइलिश है और अपने रेट्रो लुक की वजह से काफी पसंद की जाती है. बाजार में इसके 2 वैरिएंट उपलब्ध हैं. आपको इस बाइक में 293CC का इंजन मिलता है जो फ्यूल इंजेक्टेड लिक्विड कूल्ड टेक्निक पर आधारित है. यह इंजन 27.3PS की पावर और 28NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है. इस बाइक में भी आपको फ्रंट और रियर दोनों जगह डिस्क ब्रेक मिलेगा. इसके साथ ड्यूल चैनल एबीएस सिस्टम भी है. यह बाइक 1 लीटर पेट्रोल में 37.5 किलोमीटर तक माइलेज देती है. बाइक की कीमत 1.69 लाख से शुरू होती है जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 1.83 लाख रुपये है.
  3. Royal Enfield Classic 350 - कंपनी के इस बाइक की बाजार में अच्छी डिमांड है. यह यूथ में काफी पॉपुलर है. इस क्रूज बाइक के 5 वैरिएंट बाजार में हैं. Royal Enfield Classic 350 में सिंगल सिंलेंडर वाला 349.34CC का इंजन मिलता है जो फ्यूल एंजेक्टेड टेक्निक पर बेस्ड है. इस इंजन से 20.21PS  की अधिकतम पावर और 27NM  का पीक टॉर्क जेनरेट होता है. इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स भी दिए गए हैं. बाइक में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक है. यह बाइक 1 लीटर पेट्रोल में आपको 41.55 किलोमीटर तक माइलेज देती है. इसकी कीमत 1.84 लाख रुपये से शुरू है और टॉप वैरिएंट की कीमत 2.15 लाख रुपये है.        

ये भी पढ़ें

Best E-Scooter : दिवाली पर घर लाएं ये E-Scooter, सिंगल चार्ज पर मिलेगी आपको 236 किलोमीटर तक की रेंज, और भी बहुत कुछ है खास

Electric Car Makers: Tesla से Hyundai तक, ये हैं इस साल दुनिया की टॉप 5 इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget