एक्सप्लोरर

Top Selling SUV: मारुति और हुंडई की गाड़ियों से आगे निकल गयी टाटा की ये SUV कार, देखें कितने हुई बिक्री

Best Selling SUV Cars: अगर आप अपने लिए एक एसयूवी कार लेने ला प्लान कर रहे हैं, तो आप मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाली इन गाड़ियों पर भी विचार कर सकते हैं.

Top Selling SUV: इस समय देश में ज्यादातर ग्राहकों की पसंद एसयूवी कार है. जिसके चलते कार निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट पर ज्यादा फोकस कर रहीं हैं. जिससे कार बाजार में लगातार विकल्पों कग संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है. इसके बाद भी पिछले महीने की सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों की लिस्ट में टाटा, हुंडई और मारुति की एसयूवी ही शामिल हो सकीं. जिसमें देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की एसयूवी कार ब्रेज्जा और हुंडई क्रेटा को भी पीछे छोड़ते हुए, टाटा की टाटा नेक्सन एसयूवी बिक्री के मामले में इन दोनों से आगे निकल गयी.

टाटा नेक्सन के 15,567 यूनिट्स की बिक्री

पिछले महीने यानि जनवरी 2023 में टाटा की एसयूवी सेगमेंट वाली कार टाटा नेक्सन के 15,567 यूनिट्स की बिक्री की. जबकि पिछले साल इसी समय टाटा ने नेक्सन के 13,816 यूनिट्स की बिक्री की थी. यानी टाटा ने इस बार नेक्सन कार की 1751 यूनिट्स ज्यादा बेचीं. वहीं हुंडई क्रेटा की बात करें तो, पिछले महीने हुंडई अपनी इस कार के 15,037 यूनिट्स की बिक्री करने में सफल रही है. जबकि हुंडई ने पिछले साल इसी महीने में इस कार के 9,869 यूनिट्स की बिक्री की थी, यानि हुंडई इस बार अपनी इस कार के 5,168 यूनिट्स ज्यादा बेच डाले. वहीं तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार मारुति ब्रेज़ा रही. पिछले महीने मारुति ने अपनी इस कार के 14,359 यूनिट्स की बिक्री की थी. जबकि जनवरी 2022 में इस कार के 9576 यूनिट्स की बिक्री हुई थी.

सुरक्षित है टाटा नेक्सन

ग्लोबल क्रैश टेस्ट (NCAP) द्वारा टाटा नेक्सन को 5 स्टार रेटिंग मिली है. जिससे ये कार सबसे सुरक्षित कारों की लिस्ट में शामिल है. वहीं इस कार में मिलने वाले इंजन की बात करें तो, टाटा अपनी इस कार में 1.2 L टर्बो पेट्रोल इंजन देती है, जो 118bhp की अधिकतम पावर जेनरेट करता है. वहीं इसके डीजल विकल्प में कंपनी 1.5 L का डीजल इंजन देती है, जो 108bhp की अधिकतम पावर देता है. दोनों ही इंजन को 6-स्पीड मैनुअल (MT) और ऑटोमैटिक (AMT) गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. जानकारी के मुताबिक, टाटा जल्द ही नेक्सन का फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी कर रही है. वहीं टाटा नेक्सन की कीमत की बात करें तो, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.79 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- Moon Trip By World's Fastest Car: दुनिया की टॉप-स्पीड कार से अगर चन्द्रमा पर जायें तो कितना समय लगेगा, पढ़ लीजिये, 'ऐसा लगेगा आप सच में घूम आये'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
ये हैं सबसे सस्ती हाइब्रिड कारें, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
ये हैं सबसे सस्ती हाइब्रिड कारें, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
Mahindra की इस SUV के बढ़ गए दाम, जानें अब कितनी हुई कीमत?
Mahindra की इस SUV के बढ़ गए दाम, जानें अब कितनी हुई कीमत?

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget