एक्सप्लोरर

ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें, इनकी कीमत जानकर आपको यकीन नहीं होगा

देश और दुनिया में तमाम कार निर्माता कंपनियां कुछ चुनिंदा कारों का निर्माण करती हैं, जिनकी कीमत अरबों रुपए होती है. इन बेहद लग्जरी कारों की दुनियाभर में सीमित यूनिट ही बनाई जाती हैं.

नई दिल्लीः क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे महंगी कार की कीमत कितनी होगी? दुनियाभर में तमाम ऐसी चीजें हैं, जिनका अनुमान लागाना काफी मुश्किल है. यह बात महंगी कारों के मामले में भी सटीक बैठती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे महंगी कारों की कीमत 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. सुनकर भरोसा नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बात सौ फीसदी सच है. दुनियाभर में इन कारों की चुनिंदा यूनिट्स ही बनाई जाती हैं. आज आपको दुनिया की सबसे महंगी कारों के बारे में बता रहे हैं.

Pagani Zonda HP Barchetta

यह कार दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार है. इसकी कीमत 121 करोड़ रुपए है. यह कार बेहद स्टाइलिश है और स्पीड के मामले में बेहतरीन है. इस कार में V12 इंजन लगाया गया है, जिसकी पावर 789 हॉर्स पावर है. खास बात यह है कि इतनी महंगी होने के बावजूद इस कार की सभी यूनिट्स बेची जा चुकी हैं. इस कार में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स लगा हुआ है. इस सुपरकार की डिजाइन और इंटीरियर बेहद लग्जरी है.

Mercedes-Maybach Exelero

लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज की यह कार बेहद शानदार है. इस कार में 690 bhp ट्विन टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन है. यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तर महज 4.4 सेकंड में हासिल कर लेती है. यह बहुत कम समय में 349 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इस लग्जरी कार की कीमत 55 करोड़ रुपए है. इसको अल्ट्रा फाइन लुक दिया गया है.

Lamborghini Veneno

लैम्बोर्गिनी की तमाम लग्जरी कारों के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन यह कार सबसे महंगा कारों में शुमार है. इस कार को पहली बार 2013 में जेनेवा मोटर शो में प्रदर्शित किया गया था. इस कार को सबसे पहले ब्रूस वायने ने खरीदा था. इस कार की कीमत 45 करोड़ रुपए है. इसमें 6.5L 740 bhp V 12 इंजन दिया गया है. यह कार केवल 3 सेकंड में 0 से 100 तक की स्पीड पकड़ सकता है. यह दुनिया की सबस पावरफुल हाइपर कार है.

Bugatti Veyron Mansory Vivere

बुगाटी वेयरटन मैनसरी वीवर कार की कीमत 30 करोड़ रुपए है. इसका इंजन बेहद दमदार है, जो 1200 हॉर्स पावर का है. कंपनी का दावा है कि इस कार की टॉप स्पीड 406 किलोमीटर प्रति घंटा है. बुगाटी की यह कार सबसे जल्दी बिकने वाली कार है. इसकी डिजाइन देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इस कार का इंटीरियर और एक्सटीरियर बेहद लग्जरी है. इस कार को दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Safest Cars Of India: देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
Luxury Car Sales: 54 पर्सेंट क्यों बढ़ी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों की डिमांड, इसका यूरो से क्या कनेक्शन?
54 पर्सेंट क्यों बढ़ी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों की डिमांड, इसका यूरो से क्या कनेक्शन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget