एक्सप्लोरर

ऑटोमैटिक कार की बढ़ रही है डिमांड, ये हैं सबसे सस्ती और माइलेज वाली कारें

ऑटोमैटिक कारों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब सस्ती कारों में भी ऑटोमैटिक मॉडल्स आने लगे हैं. इन कारों में आपको शानदार फीचर्स मिलेंगे और इन्हें चलाना भी आसान होता है. आज हम आपको ऐसी सस्ती ऑटोमैटिक कारों के बारे में बता रहे हैं. जो आपके बजट में होंगी.

इन दिनों लोग ऑटोमैटिक कार काफी खरीद रहे हैं. लोगों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने शानदार मॉडल्स में ऑटोमैटिक सुविधा दे रही हैं. मार्केट में ऑटोमैटिक कारों की अच्छी खासी रेंज मौजूद है. हालांकि ज्यादातर ऑटोमैटिक कार प्रीमियम सेगमेंट में ही आती हैं और इनकी कीमत भी ज्यादा होती है. लेकिन अब कम बजट में भी आपको ऑटोमैटिक कार मिल जाएंगी. मारुति, हुंडई और रेनॉल्ट की कई लो बजट कारों में आपको ऑटोमैटिक फीचर मिल जाएंगे. ऐसे में अगर आप नए साल पर ऑटोमैटिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये है देश में मिलने वाली सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कारों की लिस्ट.

Maruti Suzuki Alto- मारुति की सस्ती और टिकाऊ कार में ऑल्टो का नाम भी आता है. अब ऑल्टो में आपको ऑटोमैटिक वर्जन भी मिल जाएगा. इस कार के इंजन और पावर की बात करें तो मारुति सुजुकी ऑल्टो के 10 में 998 सीसी वाला इंजन दिया गया है जो कि 50 केडब्ल्यू की पावर और 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. यह कार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 4,43,559 रुपये है.

Hyundai Santro- सस्ती ऑटोमैटिक कार में हुंडई की सेन्ट्रो भी गिनी जाती है. इस कार को लोग लंबे समय से काफी पसंद कर रहे हैं. हुंडई सेंट्रो में 1.1 लीटर का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 69 पीएस की पावर और 101 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. यह कार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है. कीमत की बात की जाए तो इसकी एक्स शोरूम कीमत 525,990 रुपये है.

Maruti Suzuki Celerio- मारुति की कारों को इंडिया मार्केट में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. मारुति सुजुकी की कई कम रेंज वाली कारों में भी आपको ऑटोमैटिक वाला फीचर मिल जाएगा. इसमें मारुति सुजुकी की सिलेरियो काफी डिमांडिंग कार है. सिलेरियो में 998 सीसी का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 50 केडब्ल्यू की पावर और 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. यह कार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 5,13,138 रुपये है.

Renault Kwid RXL Easy-R- रिनॉल्ट क्विड के फीचर्स की बात करें तो Renault Kwid RXL AMT में पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पावर विंडो, एयर कंडीशनर, यूएसबी के साथ सिंगल-DIN म्यूजिक सिस्टम, ब्लूटूथ और Aux कनेक्टिविटी, सेन्ट्रल लॉकिंग के साथ रिमोट की-लेस एंट्री, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, ड्राइवर साइड एयरबैग, ABS, EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट और 279-लीटर बूट स्पेस दिया गया है. इसमें आपको 1.0-लीटर, 999 cc का ट्रिपल-सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 67 bhp की मैक्सिमम पावर और 91 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ Easy-R AMT 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाता है. इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन अवेलेबल है. कार की एक्स-शोरूम कीमत 4.54 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें: Hyundai Santro के दीवानों को लगा झटका, इतनी बढ़ गई कार की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
हमेशा के लिए बंद होने जा रही यामाहा की ये पॉपुलर बाइक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?
हमेशा के लिए बंद होने जा रही यामाहा की ये पॉपुलर बाइक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget