एक्सप्लोरर

ऑटोमैटिक कार खरीदने का है प्लान, तो कम कीमत और दमदार माइलेज में ये है ऑप्शन

ऑटोमैटिक कारों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब सस्ती कारों में भी ऑटोमैटिक मॉडल्स आने लगे हैं. इन कारों में आपको शानदार फीचर्स मिलेंगे और इन्हें चलाना भी आसान होता है. आज हम आपको ऐसी सस्ती ऑटोमैटिक कारों के बारे में बता रहे हैं. जो आपके बजट में होंगी.

ऑटोमैटिक कार की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. यही वजह है कि ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने लगभग सभी मॉडल्स में ऑटोमैटिक सुविधा दे रही हैं. आपको ऑटोमैटिक कारों की अच्छी खासी रेंज मार्केट में मिल जाएगी. हालांकि ज्यादातर ऑटोमैटिक कार प्रीमियम सेगमेंट में आती हैं और इनकी कीमत भी ज्यादा होती है. लेकिन लोगों की डिमांड को देखते हुए कंपनियां अपनी कम बजट की कारों में भी ऑटोमैटिक वर्जन लॉन्च कर रही हैं. मारुति, हुंडई और रेनॉल्ट आपको बजट कारों में भी ऑटोमैटिक फीचर मिल जाएंगे. ऐसे में अगर आप भी ऑटोमैटिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये हैं सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कारें.

Renault Kwid RXL Easy-R- रिनॉल्ट क्विड के फीचर्स की बात करें तो Renault Kwid RXL AMT में पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पावर विंडो, एयर कंडीशनर, यूएसबी के साथ सिंगल-DIN म्यूजिक सिस्टम, ब्लूटूथ और Aux कनेक्टिविटी, सेन्ट्रल लॉकिंग के साथ रिमोट की-लेस एंट्री, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, ड्राइवर साइड एयरबैग, ABS, EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट और 279-लीटर बूट स्पेस दिया गया है. इसमें आपको 1.0-लीटर, 999 cc का ट्रिपल-सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 67 bhp की मैक्सिमम पावर और 91 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ Easy-R AMT 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाता है. इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन अवेलेबल है. कार की एक्स-शोरूम कीमत 4.54 लाख रुपये है.

Maruti Suzuki Celerio- मारुति की कारों को इंडिया मार्केट में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. मारुति सुजुकी की कई कम रेंज वाली कारों में भी आपको ऑटोमैटिक वाला फीचर मिल जाएगा. इसमें मारुति सुजुकी की सिलेरियो काफी डिमांडिंग कार है. सिलेरियो में 998 सीसी का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 50 केडब्ल्यू की पावर और 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. यह कार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 5,13,138 रुपये है.

Hyundai Santro- सस्ती ऑटोमैटिक कार में हुंडई की सेन्ट्रो भी गिनी जाती है. इस कार को लोग लंबे समय से काफी पसंद कर रहे हैं. हुंडई सेंट्रो में 1.1 लीटर का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 69 पीएस की पावर और 101 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. यह कार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है. कीमत की बात की जाए तो इसकी एक्स शोरूम कीमत 525,990 रुपये है.

Maruti Suzuki Alto- मारुति की सस्ती और टिकाऊ कार में ऑल्टो का नाम भी आता है. अब ऑल्टो में आपको ऑटोमैटिक वर्जन भी मिल जाएगा. इस कार के इंजन और पावर की बात करें तो मारुति सुजुकी ऑल्टो के 10 में 998 सीसी वाला इंजन दिया गया है जो कि 50 केडब्ल्यू की पावर और 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. यह कार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 4,43,559 रुपये है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget