एक्सप्लोरर

कार में जरूर होने चाहिए ये 7 फीचर्स, सुविधा और सेफ्टी के लिए हैं जरूरी

कार खरीदने से पहले यह जांच ले कि आपकी गाड़ी में यह फीचर्स हैं या नहीं. अगर आपकी कार में ये जरूरी फीचर्स नहीं है तो आपको आगे चलकर परेशानी हो सकती है.

कार खरीदना जितना आसान लगता है उतना है नहीं. दरअसल रंग, डिजाइन और माइलेज के अलावा भी कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है. कार में कुछ जरूरी फीचर्स होते हैं जो कि सुविधा और सेफ्टी के लिहाज से जरूरी हैं. अगर आपकी कार में ये जरूरी फीचर्स नहीं है तो आपको आगे चलकर परेशानी हो सकती है.

एयरबैग्स
एयरबैग्स बेहद जरूरी चीज है. कार की आगे वाली सीट पर बैठने वाले लोगों के लिए तो यह बहुत जरूरी है. कार जब किसी चीज से टकराती है तो एयरबैग्स होने से आगे बैठे लोग डैश बोर्ड में टकराने से बचते हैं. इससे चोट की संभावना घट जाती है.

ऐंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम
एबीएस यह सुनिश्चित करता है कि तेजी से ब्रेक लगने पर गाड़ी के वील्स लॉक न हों. इसकी वजह से ड्राइवर गाड़ी का संतुलन नहीं खोता.

सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम
सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम के जरिए बस एक बटन से सारे दरवाजे लॉक किए जा सकते हैं. यह फीचर भी बहुत काम का है.

रिवर्स पार्किंग सेंसर्स
यह कार का बहुत जरूरी फीचर है. गाड़ी बैक करते वक्त जब किसी चीज के बेहद नजदीक आ जाती है तो गाड़ी के बैक साइड में लगे ये सेंसर्स ड्राइवर को साउंड के जरिए सावधान कर देते हैं. इससे किसी चीज से गाड़ी की टक्कर होने की संभावना नहीं रहती है.

अजस्टेबल स्टीयरिंग वील्स
यह फीचर भी ड्राइविंग करते वक्त बहुत काम आता है. हाइट और अपने कंफर्ट के हिसाब से स्टीयरिंग अजस्ट करके आप थकान से बच सकते हैं. कई गाड़ियों के टॉप-एंड वैरियंट्स में स्टीयरिंग वील्स भी अजस्टेबल होते हैं.

डे/नाइट मिरर
इंटरनल रियर व्यू मिरर (IRVM) पीछे आ रही गाड़ी को देखने के लिए जरूरी है. कुछ ड्राइवर हर वक्त हाई बीम इस्तेमाल करते हैं इससे IRVM में चमक पैदा होने लगती है. IRVM में अगर डे-नाइट मिरर है तो इससे चमक ऐडजस्ट की जा सकती है.

ड्राइवर के साइड वन टच स्लाइड विंडो
ड्राइवर वाली विंडो में एक ऑटो अप-डाउन फीचर बहुत काम आता है. खासकर टोल प्लाजा पर यह काफी काम आता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget