एक्सप्लोरर

Renault Duster का बड़ा सच: भारत के लिए अलग प्लेटफॉर्म क्यों चुना गया? यहां जानें सबकुछ

नई Renault Duster 2026 भारत में अलग RGMP प्लेटफॉर्म पर आने वाली है. आइए जानें क्यों यूरोपियन मॉडल से इसका प्लेटफॉर्म अलग है और क्या नए फीचर्स मिल सकते हैं.

नई Renault Duster को लेकर भारत में काफी समय से चर्चा हो रही है. अब इस SUV के लॉन्च होने में ज्यादा समय नहीं बचा है. माना जा रहा है कि इसकी कीमतों का ऐलान 17 मार्च 2026 को किया जा सकता है. यूरोप में मिलने वाली Duster और भारत में आने वाली नई Duster दिखने में काफी हद तक एक जैसी हो सकती हैं, लेकिन दोनों का प्लेटफॉर्म अलग है. इसी वजह से भारत में आने वाली Duster कई मामलों में यूरोप वाले मॉडल से अलग एक्सपीरियंस दे सकती है. इसमें कीमत, फीचर्स और ड्राइविंग एक्सपीरियंस में भी फर्क देखने को मिल सकता है.

भारत के लिए क्यों बनाया गया अलग प्लेटफॉर्म?

यूरोप में मिलने वाली Renault Duster CMF-B प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है, लेकिन भारत के लिए कंपनी ने RGMP यानी Renault Group Modular Platform का इस्तेमाल किया है. ये प्लेटफॉर्म खासतौर पर भारत जैसे बाजारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. भारत में कार खरीदारों की जरूरतें यूरोप से काफी अलग होती हैं. यहां लोग मजबूत कार के साथ ज्यादा फीचर्स, बेहतर टेक्नोलॉजी और कम कीमत की उम्मीद रखते हैं. इसी वजह से कंपनी ने एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया है जो ज्यादा फ्लेक्सिबल है और जिसमें अलग-अलग तरह के फीचर्स और टेक्नोलॉजी को आसानी से जोड़ा जा सकता है.

नए प्लेटफॉर्म में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

भारत में आने वाली नई Renault Duster में कई मॉडर्न टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है. इस SUV में गूगल बिल्ट-इन सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जिससे ड्राइवर को ज्यादा स्मार्ट कनेक्टिविटी मिल सकती है. इस सिस्टम के जरिए कार में गूगल मैप्स, ऐप्स और ड्राइवर प्रोफाइल जैसे फीचर्स आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इसका मतलब है कि कार ड्राइवर की पसंद के अनुसार सेटिंग्स को याद रख सकती है और हर बार ड्राइविंग एक्सपीरियंस को ज्यादा पर्सनल बना सकती है. येह टेक्नोलॉजी यूरोपियन मॉडल से अलग एक्सपीरियंस देने वाली हो सकती है.

प्लेटफॉर्म की खासियत 

RGMP प्लेटफॉर्म की एक बड़ी खासियत इसकी फ्लेक्सिबिलिटी है. इस प्लेटफॉर्म पर सिर्फ नई Duster ही नहीं बल्कि आने वाले समय में दूसरी गाड़ियां भी बनाई जा सकती हैं. माना जा रहा है कि इसी प्लेटफॉर्म पर Renault Boreal जैसी SUV या 7-सीटर मॉडल भी तैयार किए जा सकते हैं. इसके अलावा यह प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के लिए भी तैयार किया गया है. हालांकि भारत के लिए प्लेटफॉर्म अलग बनाया गया है, लेकिन नई Duster की मजबूती और स्ट्रक्चर को काफी मजबूत रखा जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी को उम्मीद है कि यह SUV सेफ्टी टेस्ट में अच्छी रेटिंग हासिल कर सकती है. 

ये भी पढ़ें: Traffic Challan माफ करवाने का मौका! इस दिन लगेगी Lok Adalat, जानें कैसे करें आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget