एक्सप्लोरर

इन 5 बड़े बदलावों के साथ नये अवतार में आएगी निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट, साल के अंत तक हो सकती है लॉन्च!

फिलहाल 1.0L नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 20kmpl का माइलेज देता है, जबकि टर्बोचार्ज्ड यूनिट 17.4kmpl का माइलेज देता है.

Nissan Magnite Facelift: निसान मैग्नाइट को करीब चार साल पहले 2020 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था. फिलहाल यह भारत में कंपनी के पोर्टफोलियो में एकमात्र प्रोडक्ट है. हाल ही में, चेन्नई में निसान की फैक्ट्री के पास एक टेस्ट म्यूल को देखा गया, जो की इस का फेसलिफ्ट वर्जन हो सकता है. हालांकि यह काफी हद तक कवर किया गया था, लेकिन फिर भी कुछ प्रमुख अपडेट दिखाई दे रहे थे. तो आइए निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट में होने वाले मुख्य 5 बदलावों के बारे में जानते हैं.

नए अलॉय व्हील

भारी कलर के कारण, फ्रंट फेसिया या रियर प्रोफाइल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी. हालांकि, स्पाई-इमेज में एसयूवी नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स से लैस थी, जो भारत में 2024 के अंत तक लॉन्च होने वाले प्रोडक्शन-रेडी मॉडल में भी शामिल हो सकते हैं. बाकी सिल्हूट मौजूदा मॉडल के समान था. 

इलेक्ट्रिक सनरूफ

निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट में कई नए फीचर शामिल हो सकते हैं जो मौजूदा मॉडल में नहीं हैं. इसमें टॉप-एंड वेरिएंट में स्टैंडर्ड के तौर पर सिंगल-पैन इलेक्ट्रिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें देखने को मिल सकती हैं.

6-एयरबैग

निसान, मैग्नाइट के फेसलिफ़्टेड वर्जन में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर 6-एयरबैग देकर सुरक्षा को और बेहतर बना सकती है. SUV के मौजूदा वर्जन में कई सुरक्षा फीचर दिए गए हैं, जिसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, ABS के साथ EBD, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल हैं. 

ज्यादा पावरफुल इंजन

अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में निसान मैग्नाइट कुछ कम पावरफुल है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि निसान, 1.0L नेचुरली-एस्पिरेटेड और टर्बोचार्ज्ड इंजन को री-ट्यून करके कंपटीशन को और बेहतर बना सकती है, जिससे इन इंजनों से ज्यादा पावर और टॉर्क निकाला जा सके.

ज्यादा माइलेज

फिलहाल 1.0L नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 20kmpl का माइलेज देता है, जबकि टर्बोचार्ज्ड यूनिट 17.4kmpl का माइलेज देता है. 2024 निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट में इस दोनों इंजनों से मौजूदा माइलेज की तुलना में ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें -

देखिए बीएमडब्ल्यू iX xDrive50 इंडिया का रिव्यू, सबसे ज्यादा रेंज वाली है यह लग्जरी EV?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget