एक्सप्लोरर

देखिए बीएमडब्ल्यू iX xDrive50 इंडिया का रिव्यू, सबसे ज्यादा रेंज वाली है यह लग्जरी EV?

नया बैटरी पैक, अधिक पॉवरफुल मोटर्स और सस्पेंशन इसे फुल लग्जरी EV बनाते हैं. यह अलग दिखती है, लेकिन अन्य प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में यह ज्यादा रेंज के साथ हमारी सड़कों के लिए सबसे आरामदायक BMW है.

BMW iX xDrive50 Review: बीएमडब्ल्यू iX भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी EV में से एक रही है, लेकिन ज्यादा रेंज के लिए इसमें बड़ी बैटरी की आवश्यकता थी, जिसे कंपनी ने xDrive 50 मॉडल के साथ पूरा कर दिया है. हालांकि अब इसकी कीमत 1.4 करोड़ रुपये है, जिसमें ज्यादा पावर के साथ-साथ ज्यादा बड़ा बैटरी पैक भी है.

एक्सटीरियर और इंटीरियर

लुक की बात करें तो, iX अपने सुपर स्लिम हेडलैम्प्स और बड़ी ग्रिल के साथ एक आकर्षक डिजाइन में आती है. xDrive 50 में बड़े 22 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं. इसका आकार शानदार है और बहुत शानदार दिखता है. इसका इंटीरियर, किसी भी अन्य BMW से अलग है, जिसमें लाउंज जैसा वाइब है और साथ ही मैटेरियल क्वालिटी के लिए इस्तेमाल किए गए क्रिस्टल एलिमेंट्स के साथ लग्जरी पर भी अधिक ध्यान दिया गया है. जिसमें पहले की तरह एक बड़ा कर्व्ड डिस्प्ले है जो क्लाइमेट कंट्रोल सहित ज्यादातर फंक्शन को कंट्रोल करता है. जबकि, हेक्सागोनल शेप वाला स्टीयरिंग व्हील भी काफी अलग है.

देखिए बीएमडब्ल्यू iX xDrive50 इंडिया का रिव्यू, सबसे ज्यादा रेंज वाली है यह लग्जरी EV?

इसमें बहुत सारे इंस्ट्रूमेंट्स भी दिए गए हैं, जिसमें मसाज के साथ पावर्ड सीटें, 4 ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले शामिल हैं. इसमें फ्लैट फ्लोर के साथ स्पेस भी बहुत बड़ा है और साथ ही इसमें BMW की सबसे बड़ी फिक्स्ड ग्लास रूफ है जो ओपेक भी हो सकती है. पीछे की सीट काफी आरामदायक और बड़ी है. बूट स्पेस भी काफी अच्छा है. अब इसमें बड़ा 111.5 kWh बैटरी पैक और 516bhp/765Nm आउटपुट के साथ अधिक पॉवरफुल डुअल मोटर कॉन्फ़िगरेशन है.

देखिए बीएमडब्ल्यू iX xDrive50 इंडिया का रिव्यू, सबसे ज्यादा रेंज वाली है यह लग्जरी EV?

मिलती है शानदार रेंज

इसकी रेंज सबसे बड़ा हाइलाइट है क्योंकि यह 600km तक चल सकती है, जबकि वास्तविक तौर पर आपको 500km की रेंज मिलनी चाहिए, जो कि छोटे बैटरी पैक वाले पिछले iX से कहीं ज्यादा है. परफॉर्मेंस तेज है और यहां तक कि इसके एफिशिएंसी मोड में भी, यह तेज और आसान है. स्पोर्ट मोड का उपयोग खाली सड़क पर सबसे अच्छा होता है क्योंकि यह सच में बहुत तेज है. यह वास्तव में चौंकाने वाला है कि दो टन से ज्यादा भारी यह एसयूवी इतने पॉवर के साथ कैसे चलती है.

देखिए बीएमडब्ल्यू iX xDrive50 इंडिया का रिव्यू, सबसे ज्यादा रेंज वाली है यह लग्जरी EV?

भारतीय सड़कों के लिए बेहतरीन

iX में अब एडजस्टेबल एयर सस्पेंशन भी है जो इसे सबसे आरामदायक BMW कार बनाती है और आप ग्राउंड क्लीयरेंस को भी बढ़ा सकते हैं जो हमारी सड़कों के लिए अच्छी बात है. स्ट्रेट होने के बावजूद स्टीयरिंग X5 जितना मजेदार नहीं है लेकिन बेहतरीन कॉन्फिडेंस देता है, जबकि इतनी बड़ी कार होने के बावजूद हैंडलिंग बेहतरीन है.

देखिए बीएमडब्ल्यू iX xDrive50 इंडिया का रिव्यू, सबसे ज्यादा रेंज वाली है यह लग्जरी EV?

आप iX को AC चार्जर से लगभग 11 घंटे में चार्ज कर सकते हैं, जबकि फास्ट DC चार्जर में केवल 35 मिनट लगेंगे. हालांकि xDrive40 की तुलना में कीमतें अब काफी बढ़ गई हैं क्योंकि xDrive50 की कीमत अब 1.4 करोड़ रुपये है.

देखिए बीएमडब्ल्यू iX xDrive50 इंडिया का रिव्यू, सबसे ज्यादा रेंज वाली है यह लग्जरी EV?

निष्कर्ष

नया बैटरी पैक, अधिक पॉवरफुल मोटर्स और सस्पेंशन इसे फुल लग्जरी EV बनाते हैं. यह अलग दिखती है, लेकिन अन्य प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में यह ज्यादा रेंज के साथ हमारी सड़कों के लिए सबसे आरामदायक BMW है.

देखिए बीएमडब्ल्यू iX xDrive50 इंडिया का रिव्यू, सबसे ज्यादा रेंज वाली है यह लग्जरी EV?

यह भी पढ़ें -

इस नवरात्रि सस्ते में घर ले जाएं टाटा की ये इलेक्ट्रिक कारें, 50 हजार की मिल रही है छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ola-Uber के लिए बेस्ट CNG कारें, माइलेज भी जबरदस्त
Ola-Uber के लिए बेस्ट CNG कारें, माइलेज भी जबरदस्त
ट्रक और कमर्शियल गाड़ियां आज से महंगी, इस साल तीसरी बार बढ़े दाम
ट्रक और कमर्शियल गाड़ियां आज से महंगी, इस साल तीसरी बार बढ़े दाम
FASTag वालों के लिए बड़ा बदलाव, आज से बदल गया नियम
FASTag वालों के लिए बड़ा बदलाव, आज से बदल गया नियम
सफाई के बाद भी कार से नहीं जा रही बदबू, इन जगहों को पहले करें चेक
सफाई के बाद भी कार से नहीं जा रही बदबू, इन जगहों को पहले करें चेक

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- 'बापू होते तो…'
CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- 'बापू होते तो…'
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
'देश आपके साथ', PM मोदी ने स्मित माछर से फोन पर की बात, देखें वीडियो
'देश आपके साथ', PM मोदी ने स्मित माछर से फोन पर की बात, देखें वीडियो
'दृश्यम 3' ने आते ही बरपाया कहर, दोपहर 12 बजे तक साल की 34 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे
'दृश्यम 3' ने आते ही बरपाया कहर, दोपहर 12 बजे तक साल की 34 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे
'हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश', नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा
'हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश', नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा
बार-बार गर्म हो रहा फोन, तुरंत बदलें ये 5 सेटिंग
बार-बार गर्म हो रहा फोन, तुरंत बदलें ये 5 सेटिंग
बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
Embed widget