एक्सप्लोरर

2024 Honda Amaze: नए अवतार में आ रही होंडा की अमेज, खास बना रहे हैं ये बड़े बदलाव

नेक्स्ट जेनरेशन होंडा अमेज केवल पेट्रोल मॉडल के तौर पर आएगी, जिसमें मौजूदा नेचुरली एस्पिरेटेड 1.2L 4-सिलेंडर इंजन मिलेगा.

New-Gen Honda Amaze: होंडा कार्स इंडिया इस साल के अंत में दिवाली के त्यौहारी सीजन के समय देश में नेक्स्ट जेनरेशन अमेज सेडान को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. होंडा अमेज के न्यू जेनरेशन मॉडल का मारुति सुजुकी डिजायर, हुंडई ऑरा और टाटा टिगोर से मुकाबला जारी रहेगा. नए अपडेट के साथ कंपनी की एंट्री-लेवल सेडान डिजाइन और आर्किटेक्चर के मामले में पूरी तरह से बदल जाएगी. आइए जानते हैं 2024 होंडा अमेज में कौन से बड़े बदलाव होने वाले हैं.

2024 होंडा अमेज प्लेटफॉर्म 

थर्ड जेनरेशन होंडा अमेज उसी प्लेटफार्म का उपयोग करेगी जो सिटी सेडान और एलिवेट एसयूवी के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इस सेडान की कुल लंबाई 4 मीटर से कम रखते हुए अमेज के छोटे व्हीलबेस को एडजस्ट करने के लिए प्लेटफ़ॉर्म को थोड़ा अपडेट किया जाएगा. होंडा सिटी और होंडा एलिवेट का व्हीलबेस क्रमशः 2600 मिमी और 2650 मिमी है. जबकि मौजूदा होंडा अमेज का व्हीलबेस 2470 मिमी है, जो सिटी सेडान से 130 मिमी कम है.

2024 होंडा अमेज डिजाइन

नई पीढ़ी की अमेज में स्टाइलिश और प्रीमियम डिजाइन मिलेगा, जो ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली कंपनी की बड़ी कारों से इंस्पायर्ड होगा. जैसा कि, 2018 में आई सेकेंड जेनरेशनअमेज ने उस समय की एकॉर्ड सेडान से स्टाइलिंग डिटेल्स शेयर किए थे.

2024 होंडा अमेज फीचर्स 

नेक्स्ट जेनरेशन होंडा अमेज में एक नया केबिन मिलेगा, जिसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा, जिसे एलिवेट एसयूवी से लिया जा सकता है. कीमत को अग्रेसिव बनाए रखने के लिए भारत में अन्य होंडा कारों के साथ कई अन्य फीचर्स शेयर किए जा सकते हैं. 

2024 होंडा अमेज इंजन स्पेसिफिकेशन 

नेक्स्ट जेनरेशन होंडा अमेज केवल पेट्रोल मॉडल के तौर पर आएगी, जिसमें मौजूदा नेचुरली एस्पिरेटेड 1.2L 4-सिलेंडर इंजन मिलेगा. यह इंजन मौजूदा-जनरेशन मॉडल के साथ 89 बीएचपी की टॉप पावर और 110 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल या सीवीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. होंडा ने भारत में डीजल इंजन को बंद कर दिया हैं, इसलिए यह कार अब डीजल पावरट्रेन के साथ भारत में नहीं आएगी.

यह भी पढ़ें -

स्कोडा की नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, टेस्टिंग में दिखीं ये डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget