एक्सप्लोरर

Upcoming Royal Enfield Bikes: बाजार में आने को तैयार हैं रॉयल एनफील्ड की 3 बाइक, 7 नवंबर को लॉन्च होगी हिमालयन 452

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम्बलर 650 अपने प्लेटफॉर्म और इंजन को रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 के साथ शेयर करेगी, जो टू-इन-वन एग्जॉस्ट सिस्टम की सुविधा देने वाला पहला मॉडल होगा.

New Royal Enfield Bikes: रॉयल एनफील्ड का लक्ष्य मिडिलवेट मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखना है. कंपनी हिमालयन, इंटरसेप्टर 650, कॉन्टिनेंटल जीटी 650 और सुपर मीटियर 650 जैसे फेमस मॉडलों के साथ फिलहाल इस सेगमेंट में अग्रणी है. जबकि 350cc सेगमेंट में भी, कंपनी के कई विकल्प मौजूद हैं, जिसमें रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, मेटियर 350, हंटर 350 और हाल ही में लॉन्च की गई न्यू जेनरेशन बुलेट 350 शामिल हैं और अब जल्द ही इस लाइनअप में और विस्तार होने वाला है. जिसके लिए कंपनी अपने विभिन्न मॉडल्स की टेस्टिंग कर रही है. आइए जानते हैं रॉयल एनफील्ड की कौन सी बाइक जल्द ही बाजार में दस्तक देने वाली हैं.

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 का लंबे समय से बाजार में आने का इंतज़ार किया जा रहा है, जो 7 नवंबर को बाजार में आएगी. इसमें एक 451.65cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 8,000rpm पर 40PS की पॉवर जेनरेट करेगा. इसमें 1,510 मिमी लंबा व्हीलबेस है और इसका ग्रॉस वेट 394 किलोग्राम है.  आरई हिमालयन 452 में एक टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा, जिसके एक स्विचेबल एबीएस सिस्टम के साथ-साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के सपोर्ट करने की संभावना है. इसका मुकाबला ट्रायंफ स्पीड 400 और हार्ले डेविडसन एक्स 440 से होगा.

रॉयल एनफील्ड बॉबर 350

हिमालयन 452 के अलावा रॉयल एनफील्ड बॉबर 350 और स्क्रैम्बलर 650 जैसे दो अन्य मॉडल को भी बाजार में लाने की तैयारी कर रही है. हालांकि इन दोनों मॉडलों के लिए लॉन्च तारीखों की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन्हें भी अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है. आरई बॉबर 350 में क्लासिक 350 वाले डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे, जिसमें एक गोल हेडलाइट, फ्यूल टैंक और कवर्ड टेलीस्कोपिक फोर्क शामिल है. इसका पावरट्रेन रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के समान होगा. इसका मुकाबला जावा 42 बाबर से होगा.

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम्बलर 650

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम्बलर 650 अपने प्लेटफॉर्म और इंजन को रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 के साथ शेयर करेगी, जो टू-इन-वन एग्जॉस्ट सिस्टम की सुविधा देने वाला पहला मॉडल होगा. स्पाई तस्वीरों से इस बाइक की कुछ प्रमुख डिटेल्स का पता चला है, जिसमें शोवा यूएसडी फोर्क, पिरेली स्कॉर्पियन रैली एसटीआर ड्यूल पर्पस टायर्स, पारंपरिक वायर-स्पोक रिम्स और एक खास गोल एलईडी हेडलाइट शामिल हैं. इसका मुकाबला होंडा सीबी650आर से होगा.

यह भी पढ़ें :- 2024 टोयोटा फॉर्च्यूनर में मिलेंगे कई बड़े अपडेट्स, हाइब्रिड पॉवरट्रेन से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG गाड़ी से कितना होता है पॉल्यूशन, यह पेट्रोल-डीजल से कितना कम?
CNG गाड़ी से कितना होता है पॉल्यूशन, यह पेट्रोल-डीजल से कितना कम?
क्या प्राइवेट CNG गाड़ियों पर भी लग सकती है रोक, जानें कितना फैलाती हैं पॉल्यूशन?
क्या प्राइवेट CNG गाड़ियों पर भी लग सकती है रोक, जानें कितना फैलाती हैं पॉल्यूशन?
Public Transport Complaint: सरकारी बस में कंडक्टर ने ज्यादा किराया वसूला? यहां करें शिकायत
सरकारी बस में कंडक्टर ने ज्यादा किराया वसूला? यहां करें शिकायत
BMW i5 होगी सस्ती और लंबी, 669KM की मिलेगी रेंज
BMW i5 होगी सस्ती और लंबी, 669KM की मिलेगी रेंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget