एक्सप्लोरर

Best Selling Cars: ये हैं भारत में इस साल सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें, अपने-अपने में सेगमेंट बनाई है मजबूत पकड़ 

इसके अलावा, सीएनजी, भारतीय कार खरीदारों के बीच एक पसंदीदा फ्यूल ऑप्शन बनकर उभरा है. चालू वर्ष 2023 में, मारुति सुजुकी वैगनआर सबसे अधिक बिकने वाली सीएनजी कार रही.

Best Selling Cars in Different Segments in 2023: मजबूत हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते बाजार से लेकर भारत एनसीएपी की घोषणा तक, भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने इस साल के पहले 9 महीनों में कई बदलाव देखे हैं. हालांकि, इन वाहनों की बिक्री में कुछ दिलचस्प बदलाव हुए हैं. 

इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारें

2023 की दूसरी तिमाही की तुलना में, बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों (बीईवी) की बिक्री में पहली बार 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. इस वर्ष की तीसरी तिमाही में, 24,028 बीईवी बेची गईं, जो कि 2023 की दूसरी तिमाही में 26,794 यूनिट्स के मुकाबले कम है. दूसरी ओर, मजबूत हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की बिक्री में उछाल देखा गया, जो टोयोटा की उत्पादन में बढ़त के कारण 20,022 यूनिट्स तक पहुंच गई. जबकि बीईवी और मजबूत हाइब्रिड ईवी की संयुक्त बिक्री लगभग 4.2 प्रतिशत पर स्थिर रही.

टियागो ईवी और इनोवा हाइक्रॉस रहीं आगे

टाटा टियागो ईवी देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली बीईवी बनी रही, जबकि टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस ने 2023 की तीसरी तिमाही में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली मजबूत हाइब्रिड ईवी के रूप में अपना स्थान पक्का किया. दोनों मॉडल अपने-अपने स्पेस में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें थीं. 2023 के पहले नौ महीनों के लिए, टियागो ईवी और इनोवा हाइक्रॉस अपने सेगमेंट में 41 प्रतिशत और 44 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रखते हैं. टाटा टिआगो ईवी दो बैटरी पैक के विकल्प में मौजूद है, जिसमें 19.2kWh और 24kWh शामिल है. जबकि टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस एक 2.0L, 4-सिलेंडर एटकिंसन साइकिल इंजन से लैस है.

पेट्रोल और डीजल कारें

पेट्रोल और डीजल कार सेगमेंट में 2023 में अब तक, 1.2L पेट्रोल इंजन वाली मारुति स्विफ्ट ने इस सेगमेंट में अपना दबदबा बनाया और 7 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की. अब कंपनी 2024 की शुरुआत में नेक्स्ट जेनरेशन स्विफ्ट को लाने की तैयारी कर रही है, जिसमें एक मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प मिलेगा. इस पावरट्रेन के साथ यह भारत की सबसे अधिक फ्यूल एफिशिएंट कार होगी. 2024 स्विफ्ट को हाल ही में जापान में इसके कॉन्सेप्ट फॉर्म में पेश किया गया है. 1.5 लीटर डीजल इंजन सेगमेंट में महिंद्रा की बोलेरो ने सेमी अर्बन और ग्रामीण बाजारों पर अपना दबदबा कायम रखते हुए कुल 81,344 यूनिट की बिक्री के साथ डीजल बाजार में 16 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की. 

सीएनजी कारें

इसके अलावा, सीएनजी, भारतीय कार खरीदारों के बीच एक पसंदीदा फ्यूल ऑप्शन बनकर उभरा है. चालू वर्ष 2023 में, मारुति सुजुकी वैगनआर सबसे अधिक बिकने वाली सीएनजी कार रही, जिसने 66,406 यूनिट्स की बिक्री के साथ 17 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी हासिल की.

यह भी पढ़ें :- महिंद्रा इस महीने अपनी कारों पर दे रही है छप्परफाड़ डिस्काउंट, 3.5 लाख रुपये तक की कर सकते हैं बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
Luxury Car Sales: 54 पर्सेंट क्यों बढ़ी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों की डिमांड, इसका यूरो से क्या कनेक्शन?
54 पर्सेंट क्यों बढ़ी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों की डिमांड, इसका यूरो से क्या कनेक्शन?
Car Price Hike August 2026: मानसून के बाद महंगी होने जा रहीं ये कारें, आज ही पकड़ें शोरूम की राह
मानसून के बाद महंगी होने जा रहीं ये कारें, आज ही पकड़ें शोरूम की राह
MG Hector Hawk EV की पहले एंट्री, PHEV को करना होगा इंतजार
MG Hector Hawk EV की पहले एंट्री, PHEV को करना होगा इंतजार

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget