एक्सप्लोरर

Cars with Ventilated Seats: वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स के फीचर के साथ आती हैं ये 5 शानदार कारें, कीमत है 20 लाख रुपये से कम

एक अन्य कॉम्पैक्ट सेडान, स्लाविया में भी वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स का फीचर मिलता है. फॉक्सवैगन वर्टस पर आधारित स्लाविया के रेंज-टॉपिंग स्टाइल ट्रिम में यह फीचर मिलता है.

Ventilated Seats Feature: हाल के सालों में बड़े टचस्क्रीन से लेकर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर तक कई हाई-एंड फीचर्स को प्रीमियम से लेकर किफायती मास-मार्केट कारों में मिलते हुए देखा गया है. इसके अलावा एक अन्य आवश्यक फीचर जो खरीदारों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है वह है वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स. भारत के ट्रॉपिकल क्लाइमेट को देखते हुए, आने वाले वर्षों में यह गाड़ियों में सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले फीचर्स में से एक होगा. यदि आप इस फीचर के साथ आने वाली एक कार खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट 20 लाख रुपये से अधिक नहीं है, तो यहां आपके कुछ शानदार ऑप्शंस मौजूद हैं. 

किआ सोनेट

किआ की सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में सोनेट ऐसा मॉडल है, जिसमें फ्रंट सीट वेंटिलेशन मिलता है. यह फीचर रेंज-टॉपिंग जीटी लाइन ट्रिम तक ही सीमित है. सोनेट के जीटी लाइन ट्रिम की एक्स शोरूम कीमत 12 से 14 लाख रुपये है.

टाटा नेक्सन

नेक्सन को हाल ही में फेसलिफ्ट अपडेट मिला है, इस अपडेट में इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स का नया फीचर जोड़ा गया है. इस सुविधा को इस सब-4 मीटर एसयूवी के नए जोड़े गए XZ+ P ट्रिम की में भी शामिल किया गया है. टाटा नेक्सन के नए ट्रिम्स (XZ+ P और काजीरंगा एडिशन) में भी यह फीचर दिया गया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 11.6 लाख रुपये से 14 लाख रुपये के बीच है. 

हुंडई वरना

वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स की सुविधा स्टैंडर्ड वरना और वरना टर्बो के टॉप-स्पेक SX (O) ट्रिम में उपलब्ध है. इस हुंडई सेडान के SX(O) वेरिएंट की कीमत 12 लाख रुपये से 16 लाख रुपये के बीच है.

फॉक्सवैगन टाइगुन

फॉक्सवैगन टाइगुन एसयूवी में भी वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स का फीचर्स मिलता है. हालाँकि, यह सुविधा डायनेमिक लाइन की रेंज-टॉपिंग टॉपलाइन ट्रिम तक सीमित है. यह परफॉर्मेंस रेंज में उपलब्ध नहीं है. फॉक्सवैगन ने इसके टॉपलाइन वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 14 लाख रुपये से 16 लाख रुपये के बीच रखी है.

स्कोडा स्लाविया

एक अन्य कॉम्पैक्ट सेडान, स्लाविया में भी वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स का फीचर मिलता है. फॉक्सवैगन वर्टस पर आधारित स्लाविया के रेंज-टॉपिंग स्टाइल ट्रिम में यह फीचर मिलता है. इस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 14 लाख रुपये से 17 लाख रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें -

इस साल बाजार में आने वाली हैं ये दमदार नई कारें, देखिए पूरी लिस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इतने पर्सेंट भारतीय नहीं कराते अपनी गाड़ियों का बीमा, जानें बिना इंश्योरेंस क्या होती है दिक्कत?
इतने पर्सेंट भारतीय नहीं कराते अपनी गाड़ियों का बीमा, जानें बिना इंश्योरेंस क्या होती है दिक्कत?
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
50 kmpl माइलेज वाली Honda बाइक: Apache और Pulsar को दे रही कड़ी टक्कर, कीमत बस इतनी
50 kmpl माइलेज वाली Honda बाइक: Apache और Pulsar को दे रही कड़ी टक्कर, कीमत बस इतनी
ADAS फीचर वाली सबसे सस्ती कार कौन-सी, इसके लिए कम से कम कितनी सैलरी होनी जरूरी?
ADAS फीचर वाली सबसे सस्ती कार कौन-सी, इसके लिए कम से कम कितनी सैलरी होनी जरूरी?

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
UP Weather: यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
US Marines: जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
Most Ducks in IPL: IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
Chinese Boats: दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
Assi Lifetime Box Office: तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
Embed widget