एक्सप्लोरर

MG Gloster: एमजी मोटर्स ने लॉन्च किया ग्लॉस्टर एसयूवी का ब्लैकस्टॉर्म एडिशन, जानिए कीमत और खासियत

MG Gloster Blackstorm Edition Rival: इस एसयूवी का मुकाबला टोयोटा की फॉर्च्यूनर एसयूवी से होता है, जिसमें एक 2.7 L पेट्रोल और एक 2.8 L डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

MG Gloster Blackstorm Edition: एमजी मोटर ने भारत में ग्लॉस्टर का नया ब्लैकस्टॉर्म एडिशन लॉन्च कर दिया है. यह नया स्पेशल एडिशन 2WD और 4WD कॉन्फ़िगरेशन के साथ 6 और 7-सीटर लेआउट में लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 40.30 लाख रुपये है. इस स्पेशल एडिशन में एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर हिस्से में कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं. 

एक्सटीरियर

ग्लॉस्टर ब्लैकस्टॉर्म एडिशन के बाहरी हिस्से में कई स्थानों पर रेड एक्सेंट में मेटल ब्लैक पेंट स्कीम दिया गया है. इसके फ्रंट और रियर में स्किड प्लेट, ओआरवीएम, डोर पैनल और हेडलाइट क्लस्टर को रेड गार्निश ट्रीटमेंट दिया गया है. इसके फ्रंट फेंडर पर 'ब्लैकस्टॉर्म' और टेलगेट पर 'ग्लोस्टर' की ब्लैक पेंट फिनिश में बैजिंग दी गई है. इसमें एक नया ब्लैक-आउट फ्रंट ग्रिल भी दिया गया है. इसके अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स, स्मोक्ड टेललाइट्स, विंडो और फॉग लैंप सराउंड जैसे अन्य एलिमेंट्स को भी ब्लैक कलर में फिनिश दिया गया है. 

इंटीरियर

केबिन के अंदर भी डार्क थीम दिया गया है. इसका डैशबोर्ड और अपहोलस्ट्री को अब रेड एक्सेंट के साथ ब्लैक कलर में दिया गया है. साथ ही, डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल बटन, स्टीयरिंग व्हील, फ्लोर मैट, डोर पैड, सीट अपहोल्स्ट्री पर स्टीचिंग और एंबियंट लाइटिंग पर बोल्ड रेड कलर फिनिश दिया गया है.

MG Gloster: एमजी मोटर्स ने लॉन्च किया ग्लॉस्टर एसयूवी का ब्लैकस्टॉर्म एडिशन, जानिए कीमत और खासियत

पॉवरट्रेन

इसके पॉवरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें टर्बो और ट्विन-टर्बो इंजन विकल्पों के साथ स्टैंडर्ड मॉडल वाले बीएस 6 स्टेज 2-अपडेटेड 2.0-लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है. इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. इसके ट्विन-टर्बो डीजल वेरिएंट में 4WD कॉन्फ़िगरेशन भी मिलता है. 

कीमत

एमजी ग्लॉस्टर ब्लैकस्टॉर्म 6-सीटर 2 व्हील ड्राइव की एक्स शोरूम कीमत 40.30 लाख रुपये, ब्लैकस्टॉर्म 7-सीटर 2 व्हील ड्राइव की एक्स शोरूम कीमत 40.30 लाख रुपये, ब्लैकस्टॉर्म 6-सीटर 4 व्हील ड्राइव की एक्स शोरूम कीमत 43.08 लाख रुपये और ब्लैकस्टॉर्म 7-सीटर 4 व्हील ड्राइव की कीमत 43.08 लाख रुपये रखी गई है.

MG Gloster: एमजी मोटर्स ने लॉन्च किया ग्लॉस्टर एसयूवी का ब्लैकस्टॉर्म एडिशन, जानिए कीमत और खासियत

टोयोटा फॉर्च्यूनर से होता है मुकाबला

इस एसयूवी का मुकाबला टोयोटा की फॉर्च्यूनर एसयूवी से होता है, जिसमें एक 2.7 L पेट्रोल और एक 2.8 L डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई अपकमिंग होंडा एलिवेट, इन शानदार फीचर्स से है लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Xi Jinping Car Features: कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget