एक्सप्लोरर

Kia EV9: इसी महीने ग्लोबल मार्केट में आएगी किआ ईवी 9, इन खूबियों से होगी लैस

नई Kia EV9 इलेक्ट्रिक SUV कंपनी में e-GMP यानि इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी. इस प्लेटफार्म पर ही हुंडई Ioniq 5 और Ioniq 6 भी आधारित हैं.

New Kia Electric Car: किआ मोटर्स अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV ईवी9 को इस महीने के मध्य तक ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है. यह कार सबसे पहले यूके में लॉन्च होगी. कंपनी ने इस साल दिल्ली में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो में अपनी इस कार को प्रदर्शित किया था. हालांकि, इसके भारत में लॉन्च होने के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. यह कार लॉन्चिंग के बाद कंपनी के पोर्टफोलियो में कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर EV6 के ऊपर स्थित होगी. 

कैसी होगी यह कार?

किआ की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में कंपनी ने अभी अधिक जानकारियों का खुलासा नहीं किया है. हालांकि कुछ स्पाई तस्वीरों से पता चला है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल, इसके कॉन्सेप्ट मॉडल से बहुत हद तक मिलता जुलता होगा. इसमें कंपनी का सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल, एक जेड शेप हेडलैम्प क्लस्टर और फ्रंट में  एलईडी लाइट मॉड्यूल के साथ एक ब्लैंक पैनल देखने को मिलेगा. साथ ही इसमें व्हील आर्च, सी-पिलर के पीछे एक किंक, अलॉय व्हील, रूफ रेल और ब्लैक ओआरवीएम के साथ अपराइट स्टांस देखने को मिलेंगे. इसके रियर प्रोफाइल में वर्टिकल एलईडी टेललैंप, एक रियर स्पॉइलर, एक बड़ा ग्लास एरिया और एक नए डिजाइन का बंपर भी मिलेगा.

e-GMP पर होगी आधारित

नई Kia EV9 इलेक्ट्रिक SUV कंपनी में e-GMP यानि इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी. इस प्लेटफार्म पर ही हुंडई Ioniq 5 और Ioniq 6 भी आधारित हैं. इस कार को 350kW तक की फास्ट-चार्जिंग क्षमता से लैस किया जा सकता है. कंपनी के अनुसार यह कार मॉड्यूलर, परफॉर्मेंस, उपयोगिता और परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर बनाई गई है. यह एडवांस ड्राइविंग मोबिलिटी, बेहतर कॉर्नरिंग परफॉर्मेंस और हाई स्पीड स्टेबिल्टी प्रदान करने में सक्षम होगी. 

फोर-व्हील ड्राइव से होगी लैस

नई Kia EV9 के डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4929mm, चौड़ाई 2055mm और ऊंचाई 1790mm होगी और इसमें 3,100mm का व्हीलबेस मिलेगा. इसके प्रोडक्शन मॉडल में 64kWh का बैटरी पैक देखने को मिल सकता है. इस कार को केवल 7 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. यह कार डुअल मोटर सेटअप के साथ 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) ड्राइवट्रेन सिस्टम से लैस होने की उम्मीद है. निचले ट्रिम्स में रियर एक्सल के साथ सिंगल मोटर सेटअप मिल सकता है.

यह भी पढ़ें :- इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में 5 दिलचस्प बातें जो आपको नही पता होंगी, जानने के बाद खरीदने को हो जाएंगे मजबूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget