एक्सप्लोरर

Upcoming Skoda SUVs: भारत में 3 नई एसयूवी लांच करने की तैयारी में स्कोडा, एक इलेक्ट्रिक मॉडल भी होगा शामिल

कंपनी के लाइनअप में एन्याक iV भी है, जो भारत में ब्रांड की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी. स्कोडा कुछ समय से भारत में इस कार की टेस्टिंग कर रही है और इसके 2024 के अंत से पहले लॉन्च होने की उम्मीद है.

Skoda SUVs: स्कोडा ने आखिरकार यह तय कर लिया है कि भारत में उसे एसयूवी ही सफलता दिला सकती है. हालांकि हाल ही में कंपनी अपनी न्यू जेनरेशन सुपर्ब सेडान को फिर से भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. लेकिन अब कंपनी भारत के लिए कुछ एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है. 

स्कोडा कॉम्पैक्ट एसयूवी 

स्कोडा का सबसे अपकमिंग प्रोडक्ट नेक्सन की कंप्टीटर एसयूवी है. इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसमें कुछ एक्सटीरियर और इंटीरियर हिस्से की डिटेल्स सामने आई हैं. बाहरी हिस्से में, हमें स्पिल्ट डीआरएल और एलईडी हेडलैंप सेटअप के साथ ट्रेडिशनल स्कोडा ग्रिल दिखाई देती है. जबकि रियर टेल लैंप का डिजाइन कुशाक से काफी मिलता-जुलता है. इसमें एक ट्वीक्ड बम्पर और स्लोपिंग रियर विंडशील्ड देखने को मिल सकती है. इस कॉम्पैक्ट SUV में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा जो 113bhp और 178Nm का आउटपुट जेनरेट करने में सक्षम होगा. ट्रांसमिशन ऑप्शंस में एक मैनुअल और एक ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है. फीचर्स के मामले में, इसमें 360-डिग्री कैमरा, एम्बिएंट लाइटिंग सहित बहुत कुछ मिलने की उम्मीद है. स्कोडा ने पुष्टि की है कि वह इस एसयूवी को मार्च 2025 तक लॉन्च करने की योजना बना रही है.

न्यू जेनरेशन कोडियाक

स्कोडा ने पिछले साल ग्लोबल मार्केट में न्यू जेनरेशन नई कोडियाक का खुलासा किया था और उम्मीद है कि यह 2024 के अंत तक भारत में आ जाएगी. इस मॉडल का आकार पहले से 61 मिमी लंबा है. डिजाइन के मामले में, कोडियाक में ट्रेडिशनल स्कोडा ग्रिल है. स्कोडा भी कोडियाक के साथ कनेक्टेड टेल लैंप ट्रेंड में शामिल हो गई है. इंटीरियर की बात करें तो, इसमें नया डैशबोर्ड लेआउट और 12.9 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन है. अन्य फीचर्स में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ और बहुत कुछ शामिल है. भारत में हम इसके केवल 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आने की उम्मीद कर सकते हैं, जो मौजूदा कोडियाक में भी मिलता है. 

स्कोडा एन्याक एसयूवी 

कंपनी के अपकमिंग लाइनअप में एन्याक iV भी है, जो भारत में ब्रांड की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी. स्कोडा कुछ समय से भारत में इस कार की टेस्टिंग कर रही है और इसके 2024 के अंत से पहले लॉन्च होने की उम्मीद है. एन्याक में ट्रेडिशनल स्कोडा ग्रिल है, लेकिन इसे आधुनिक रूप देने के लिए इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं. भारत में, हम इसके '80x' वेरिएंट के आने की उम्मीद कर सकते हैं जो सभी फीचर्स से लैस टॉप-एंड मॉडल है. ग्लोबल मार्केट में यह वैरिएंट 77kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जो इसे 513km की WLTP रेंज देने में सक्षम है. फीचर्स के मामले में एन्याक में सॉफ्ट-टच मटीरियल के साथ 13-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, लेदर अपहोल्स्ट्री, एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम्बिएंट लाइटिंग और बहुत कुछ है. एन्याक की कीमत 50 लाख रुपये से 60 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें -

टाटा पंच का खेल बिगाड़ने आ रही है मारुति की नई माइक्रो एसयूवी, जानें क्या है कंपनी की प्लानिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget