एक्सप्लोरर

Hyundai Creta Facelift: हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के डिजाइन और फीचर्स की डिटेल्स आई सामने, जनवरी से शुरू होगा उत्पादन 

हुंडई अगले साल की शुरुआत में क्रेटा फेसलिफ्ट को लॉन्च कर सकती है. नई क्रेटा का मुकाबला किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टर से होगा.

Hyundai Creta Facelift Specifications: हुंडई इंडिया देश भर में आगामी क्रेटा फेसलिफ्ट की टेस्टिंग कर रही है. हाल ही में इसके नए स्पाई शॉट्स ऑनलाइन सामने आए हैं, जिससे इसके फीचर्स और डिजाइन डिटेल्स की जानकारी मिलती है. हुंडई जनवरी 2024 से अपनी चेन्नई फैक्ट्री में क्रेटा फेसलिफ्ट का उत्पादन शुरू करेगी. 

डिजाइन

भारत-स्पेक क्रेटा फेसलिफ्ट का डिज़ाइन नई हुंडई पैलिसेड से प्रेरित होगा. आसियान बाजारों में बेची जाने वाली टस्कन-प्रेरित क्रेटा से अलग, भारत में निर्मित क्रेटा फेसलिफ्ट में एक भारी डिज़ाइन अपडेट दिया गया है. इसमें एक्सटर एसयूवी की तरह अपडेटेड बंपर, नया टेलगेट और एच-आकार के एलईडी डीआरएल होंगे. साथ ही इसमें क्यूब जैसी डिटेलिंग और अपडेटेड फ्रंट ग्रिल के साथ स्प्लिट-यूनिट वर्टिकल हेडलैंप डिजाइन भी मिलेगा. इसके सिल्हूट में अधिक बदलाव नहीं किया गया है. जबकि स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी वर्तमान क्रेटा के समान है. साथ ही इसे अल्काजार वाले 18 इंच के बड़े व्हील्स के साथ भी टेस्टिंग के दौरान देखा गया है.

फीचर्स

नई क्रेटा फेसलिफ्ट की बात करें तो इसमें किआ सेल्टोस की तरह ADAS सूट और 360-डिग्री कैमरा होगा. हालांकि इसके इंटीरियर में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन अपहोल्स्ट्री में नए शेड्स और कुछ यहां-वहां कुछ छोटे बदलाव दिए जा सकते हैं. साथ ही इसमें इंफोटेनमेंट के लिए 10.25 इंच की स्क्रीन जारी रह सकती है. 

पावरट्रेन 

क्रेटा फेसलिफ्ट में 160hp पॉवर वाला एक 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा. सेल्टोस अल्काजार, वरना और कैरेंस में भी यही इंजन मिलता है.  ट्रांसमिशन के तौर पर इसमें मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है. अन्य इंजन विकल्पों में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और एक 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल है, दोनों इंजन समान 115hp पॉवर जेनरेट करते हैं. 

कब होगी लॉन्च

हुंडई अगले साल की शुरुआत में क्रेटा फेसलिफ्ट को लॉन्च कर सकती है. नई क्रेटा का मुकाबला किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन टाइगुन और एमजी एस्टर से होगा. हुंडई इलेक्ट्रिक क्रेटा भी लाने की योजना बना रही है. हालाँकि इसे 2025 में लॉन्च किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें :- दिसंबर में आयोजित होगा दुबई इलेक्ट्रिक स्कूटर कप, दुनिया के सबसे तेज ई-स्कूटर रेस में होंगे शामिल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget