एक्सप्लोरर

5 लाख रुपये से कम में कार लेने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो ये 10 कारें बन सकती हैं आपकी पसंद

मारुति सुजुकी से लेकर टाटा तक इन कंपनियां की पांच लाख रुपये से कम बजट की कारें आप खरीद सकते हैं. ये कारें न सिर्फ सस्ती हैं बल्कि बढ़िया माइलेज के साथ लो मेंटेनेंस हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट से बचते नजर आ रहे हैं और लॉकडाउन की वजह से मंहगी कार लेने का बजट भी बिगड़ गया है. ऐसे में लोग सस्ती कारों की तरफ रुख कर रहे हैं. कोरोना के इस दौर में अगर आप भी सस्ती और बढ़िया माइलेज देने वाली कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपके लिए लाए हैं 10 कारों के बेस्ट ऑप्शन जो आपकी पसंद बन सकते हैं. आइए डालते हैं इन पर एक नजर.

Renault Kwid

एंट्री लेवल में रेनो क्विड शानदार ऑप्शन है. इस कार की कीमत 2.92 लाख रुपये से शुरू होती है. इसका माइलेज 22 किलोमीटर प्रति लीटर है. क्विड का स्पोर्टी लुक इसे अट्रैक्टिव बनाता है. रेनो की ये कार आप 799cc और 999cc इंजन ऑप्शन में खरीद सकते हैं.

Maruti Suzuki Alto

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की ऑल्टो भी कम बजट में सस्ती कार के लिहाज से अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है.ऑल्टो की शुरुआती कीमत 2.94 लाख रुपये है. अगर इसके माइलेज की बात करें तो ये 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर तक माइलेज देती है. इस कार में 796 cc का इंजन दिया गया है.

Maruti Suzuki WagonR

मारुति सुजुकी की एक और कार इस लिस्ट में शामिल है. वैगनआर की कीमत 4.45 लाख रुपये है. ये कार 1-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है. कम बजट में ज्यादा माइलेज के लिए आप इसका 1-लीटर इंजन वाला मॉडल आपकी पसंद बन सकता है. ये मॉडल 21.79 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है.

Maruti Suzuki S-Presso

ऑल्टो और वैगनआर के अलावा मारुति सुजुकी एस प्रेसो भी कम बजट में अच्छी डील वाली कार साबित हो सकती है. मारुति की इस माइक्रो एसयूवी की शुरुआती कीमत 3.70 लाख रुपये है. इसके STD और LXi वेरिएंट में 21.4 किलोमीटर और VXi, VXI+ वेरिएंट में 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है. मारुति एस-प्रेसो में 998 cc का इंजन दिया गया है.

​Datsun redi-GO

अगर आपका बजट बहुत कम है तो आपके लिए दैटसन रेडी गो बेस्ट ऑप्शन है. साथ ही ये शानदार माइलेज भी देती है. पिछले दिनों ही दैटसन ने रेडी-गो का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है. इसका नया मॉडल पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा बोल्ड और स्पोर्टी है. दैटसन के इस मॉडल की शुरुआती कीमत 2.83 लाख रुपये है. यह कार 799cc और 999cc इंजन ऑप्शन में अवेलेबल है. ये कार 22 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है.

Renault Triber

इस लिस्ट में रेनॉ की ट्राइबर भी शामिल है. रेनॉ की ये छोटी 7-सीटर कार को आप पांच लाख रुपये से कम में खरीद सकते हैं. इस सब-कॉम्पैक्ट एमपीवी की प्राइस 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिया गया है, जो 72PS की पावर और 96NM टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शन भी दिए गए हैं.

Maruti Suzuki Celerio

मारुति सुजुकी सेलेरियो भी पांच लाख रुपये से कम कीमत में मिलती है. इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 67 hp की पावर और 90 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. सिलेरियो के पेट्रोल मॉडल का माइलेज 21.63 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी मॉडल का 30.67 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है. इस कार की शुरुआत 4.41 लाख रुपये से होती है.

Maruti Suzuki Ignis

मारुति सुजुकी की यह प्रीमियम एंट्री-लेवल कार को भी आप पांच लाख से कम दाम में खरीद सकते हैं. मारुति इग्निस की कीमत 4.89 लाख रुपये से शुरु होती है. इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 82 hp की पावर जेनरेट करता है. इस कार का माइलेज 20.89 किलोमीटर प्रति लीटर है.

Hyundai Santro

हुंडई की सैंट्रो को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है. ये कार भी पांच लाख से कम कीमत में आपको मिलेगी. इसमें 1.1-लीटर का इंजन मिलता है, जो 69 ps की पावर देता है. इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शन दिए गए हैं. सैंट्रो की शुरुआती कीमत 4.57 लाख रुपये से है.

Tata Tiago

टाटा की इस एंट्री लेवल कार को भी ग्राहक पांच लाख रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं. इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 86 ps की पावर और 113 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. टाटा टियागो की प्राइस 4.60 लाख रुपये से शुरू होती है.

ये भी पढ़ें

कोरोना काल में बढ़ी सेकेंड हैंड कारों की डिमांड, अगर आप भी कर रहे हैं प्लानिंग तो इन बातों का रखें ध्यान भारत में क्यों पॉपुलर हैं 100 cc इंजन वाली बाइक्स ? ये हैं बेस्ट 5 एंट्री लेवल बाइक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Alloy Wheel or Steel Wheel: Alloy Wheel और Steel Wheel में कौन बेहतर? जानें एक-एक डिटेल
Alloy Wheel और Steel Wheel में कौन बेहतर? जानें एक-एक डिटेल
देश में बनीं, दुनिया में छाईं, इन गाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान
देश में बनीं, दुनिया में छाईं, इन गाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Car Coolant: कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?
कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget