एक्सप्लोरर

Tesla Price Cuts:: टेस्ला ने की अपनी कारों की कीमतों में कटौती, कंपनी ने सभी साइबरट्रक को भी किया रिकॉल

टेस्ला के लिए अन्य बाजार चुनौतियों के अलावा, ब्लूमबर्ग ने पिछले साल की चौथी तिमाही में चीन में हिस्सेदारी में गिरावट दर्ज की, जो 2023 की शुरुआत के 10.5 प्रतिशत से घटकर 6.7 प्रतिशत रह गई.

Tesla Price Cuts:: एलन मस्क की ऑटोमेकर कंपनी टेस्ला इंक ने 21 अप्रैल को चीन और अमेरिका में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें कम कर दी हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, पहली तिमाही में कंपनी की बिक्री कम रही, जिस कारण उसकी इन्वेंट्री में बढ़ोतरी हुई है.

टेस्ला मॉडल Y की कीमत में गिरावट

टेस्ला ने चीन में अपने अपडेटेड मॉडल 3 की कीमत पहले के 245,900 युआन से घटाकर 231,900 युआन ($32,000 या 26,68,019 रुपये) कर दी है जबकि मॉडल Y की कीमत 263,900 युआन से घटकर अब 249,900 युआन (लगभग $34,500 या 28,76,458 रुपये) हो गई है.

अमेरिका में भी घटी कीमतें 

कंपनी ने अमेरिका में भी मॉडल Y की शुरुआती कीमत घटाकर $42,990 कर दी है, जो इस एसयूवी के लिए अब तक की सबसे कम शुरुआती कीमत है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला ने मॉडल वाई और मॉडल एक्स प्रीमियम वेरिएंट की कीमतों में 2,000 डॉलर की कटौती की है और ये कारें अब तक इन कारों की सबसे कम कीमत है.

इस प्राइस एडजस्टमेंट ने कंपनी के लिए एक डिस्टर्ब सप्ताह को समाप्त कर दिया, जिसकी शुरुआत सीईओ के ग्लोबल वर्कफोर्स में 10 प्रतिशत से ज्यादा की कटौती की घोषणा के साथ हुई, जिसका असर 140,000 से ज्यादा कर्मचारियों पर पड़ा. रिपोर्ट में बताया गया है कि इस सप्ताह दो अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी चले गए हैं. 

टेस्ला ने सभी साइबरट्रक को किया रिकॉल

इस सप्ताह टेस्ला ने एक्सीलरेटर पैडल से जुड़ी समस्याओं के कारण लगभग 3,900 साइबरट्रक पिकअप के रिकॉल की घोषणा की है, जिससे दुर्घटना का जोखिम बढ़ सकता है. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि ट्रक में पैडल उखड़ सकते थे, जिससे गाड़ी गलती से तेज स्पीड पकड़ सकती थी. 

एलन मस्क की भारत यात्रा कैंसिल

मस्क ने टेस्ला में जरूरी प्रतिबद्धताओं का कारण बताते हुए भारत का अपना निर्धारित दौरा भी स्थगित कर दिया था, जिसमें उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी शामिल थी. 

कंपनी के शेयरों में गिरावट 

टेस्ला 23 अप्रैल को इस साल की पहली तिमाही की आय की रिपोर्ट करने वाली है. बिक्री में गिरावट, चीन में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और मस्क के फुली ऑटोमेटिक तकनीक में एग्रेसिव तरीके से आगे बढ़ने की चिंताओं के बीच इस साल के लिए कंपनी के शेयरों में 40 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है.

टेस्ला के लिए अन्य बाजार चुनौतियों के अलावा, ब्लूमबर्ग ने पिछले साल की चौथी तिमाही में चीन में हिस्सेदारी में गिरावट दर्ज की, जो 2023 की शुरुआत के 10.5 प्रतिशत से घटकर 6.7 प्रतिशत रह गई. फिर भी, कंपनी परिवर्तनशील बाजार स्थितियों और आंतरिक चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी रणनीति को बेहतर बना रही है.

यह भी पढ़ें -

देखिए महिंद्रा बोलेरो नियो और बोलेरो नियो+ का फुल कंपेरिजन, जानिए क्या हैं बड़े अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget