एक्सप्लोरर

Mahindra Bolero Neo+: देखिए महिंद्रा बोलेरो नियो और बोलेरो नियो+ का फुल कंपेरिजन, जानिए क्या हैं बड़े अंतर

नई बोलेरो नियो+ में छोटे मॉडल की तुलना में कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स हैं, इनमें ब्लूटूथ, USB और Aux कनेक्टिविटी के साथ बड़ा 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है.

Mahindra Bolero Neo+ vs Bolero Neo: महिंद्रा बोलेरो नियो+ 9-सीटर एसयूवी हाल ही में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हुई है. यह मूल रूप से बोलेरो नियो का एक्सटेंडेड वेरिएंट है, जिसमें एक्स्ट्रा सीट, कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स और थोड़ा ज्यादा पॉवर फुल इंजन है. हालांकि, दोनों एसयूवी काफी हद तक समान दिखती हैं और प्लेटफॉर्म को शेयर करती हैं. आइए जानते हैं कि इन दोनों एसयूवी के बीच क्या मुख्य अंतर हैं.

महिंद्रा बोलेरो नियो की कीमत वेरिएंट, कीमतें 

बोलेरो नियो की एक्स-शोरूम कीमतें N4 वेरिएंट के 9.90 लाख रुपये, N8 वेरिएंट के लिए 10.50 लाख रुपये, N10 R वेरिएंट के लिए 11.47 लाख रुपये और N10 (O) के लिए 12.15 लाख रुपये है. 

बोलेरो नियो+ एक्स-शोरूम कीमतें P4 वेरिएंट के लिए 11.39 लाख रुपये और P10 वेरिएंट के लिए 12.49 लाख रुपये है. इसका 5-सीट कॉन्फ़िगरेशन और स्ट्रेचर वाला एक एम्बुलेंस वर्जन भी है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है.

इंजन स्पेक्स

महिंद्रा बोलेरो नियो में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ एक 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है. इस इंजन को 100PS की मैक्सिमम पावर और 260Nm का टॉर्क जनरेट करने के लिए ट्यून किया गया है.

वहीं, 9-सीटर महिंद्रा बोलेरो नियो+ में 2.2 लीटर डीजल इंजन है, जो 120PS की पावर और 280Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन ड्यूटी के लिए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. 

फीचर्स 

नई बोलेरो नियो+ में छोटे मॉडल की तुलना में कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स हैं, इनमें ब्लूटूथ, USB और Aux कनेक्टिविटी के साथ बड़ा 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है. हालांकि, इसमें क्रूज़ कंट्रोल नहीं है, जो कि बोलेरो नियो में मिलता है. नियो मॉडल एक छोटे 7-इंच टचस्क्रीन यूनिट और क्रूज़ कंट्रोल से लैस है. दोनों एसयूवी में आगे और पीछे की पावर विंडो, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एंटी-ग्लेयर IRVM और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM जैसे फीचर्स के साथ उपलब्ध हैं.

डाइमेंशन कंपेरिजन 

दोनों के बीच सबसे बड़ा अंतर लंबाई है, जिसमें महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस की लंबाई 4400mm है, वहीं बोलेरो नियो 3995mm लंबी है. दोनों एसयूवी 1795mm चौड़ी हैं और इनका व्हीलबेस 2680mm है. 7-सीटर मॉडल की ऊंचाई 1817 मिमी है, जबकि 9-सीटर मॉडल की ऊंचाई 1812 मिलीमीटर है.

यह भी पढ़ें -

इस साल भारत में इन 4 इलेक्ट्रिक SUVs की होगी धमाकेदार एंट्री, मारुति से लेकर महिंद्रा तक लिस्ट में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget