एक्सप्लोरर

बुरी फंसी Tesla, गाड़ी के इस फीचर की वजह से लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने ठोका 370 करोड़ का हर्जाना

इलेक्ट्रिक कार में ऑटोपायलट फीचर की वजह से दुनियाभर में चर्चा में आई टेस्ला को बड़ा झटका लगा है. फ्लोरिडा की जूरी ने ऑटोपायलट दुर्घटना में दोषी ठहराते हुए 370 करोड़ रुपये हर्जाने का आदेश दिया है.

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को 1 अगस्त 2025 को अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में बड़ा कानूनी झटका लगा है. मियामी की एक जूरी ने टेस्ला को ऑटोपायलट सिस्टम से जुड़ी एक घातक दुर्घटना में आंशिक रूप से दोषी माना और कंपनी को पीड़ितों को 243 मिलियन डॉलर (करीब 370 करोड़ रुपये) का हर्जाना देने का आदेश दिया.

दरअसल,ये फैसला इसलिए बड़ा है क्योंकि पहली बार किसी जूरी ने टेस्ला को ऑटोपायलट से जुड़े हादसे के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार माना है. यह केस आने वाले समय में ऐसे कई मामलों की शुरुआत बन सकता है, जिनमें टेस्ला की सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी की सेफ्टी और उसके प्रमोशन के तरीकों पर सवाल उठ सकते हैं.

क्या है ऑटोपायलट एक्सीडेंट मामला?

ऑटोपायलट एक्सीडेंट मामला 25 अप्रैल 2019 को सामने आया, जब जॉर्ज मैक्गी नाम के ड्राइवर की टेस्ला मॉडल S कार फ्लोरिडा के की लार्गो इलाके में ऑटोपायलट मोड में तेज गति से एक T-जंक्शन को पार कर गई और एक खड़ी हुई शेवरले ताहो SUV से टकरा गई. इस दुर्घटना में 22 वर्षीय नाइबेल बेनावाइड्स लियोन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त डिलन एंगुलो को गंभीर चोटें आईं. हादसे के दौरान मैक्गी का मोबाइल फोन गिर गया था और वह उसे उठाने के लिए झुके थे. उसी समय कार ने स्टॉप साइन और लाइट्स को अनदेखा करते हुए जोरदार टक्कर मार दी.

कोर्ट में क्या हुआ?

  • फ्लोरिडा की अदालत में जूरी ने फैसला सुनाते हुए टेस्ला को 2019 में हुई दुर्घटना के लिए 33 प्रतिशत दोषी ठहराया, जबकि बाकी 67 प्रतिशत जिम्मेदारी ड्राइवर जॉर्ज मैक्गी पर डाली गई. इस फैसले के तहत अदालत ने टेस्ला को कुल 243 मिलियन डॉलर (लगभग 370 करोड़ रुपये) का मुआवजा देने का आदेश दिया. इस राशि में 129 मिलियन डॉलर (करीब 196 करोड़) का वास्तविक नुकसान और 200 मिलियन डॉलर (करीब 304 करोड़) का दंडात्मक हर्जाना शामिल है.
  • पीड़ितों के वकीलों का आरोप था कि टेस्ला ने अपने ऑटोपायलट सिस्टम की क्षमताओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया, जिससे यूजर्स ने उस पर आवश्यकता से ज्यादा भरोसा करना शुरू कर दिया. उन्होंने अदालत में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के उन बयानों का भी जिक्र किया, जिनमें उन्होंने दावा किया था, "टेस्ला का ऑटोपायलट इंसानों से बेहतर गाड़ी चलाता है."

टेस्ला ने अपना पक्ष कैसे रखा?

  • टेस्ला ने अदालत में कहा कि इस हादसे के लिए वह पूरी तरह जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि ड्राइवर मैक्गी ने खुद एक्सीलरेटर दबाकर ऑटोपायलट को ओवरराइड कर दिया था. कंपनी का कहना है कि उनकी कारें ड्राइवर को साफ-साफ चेतावनी देती हैं कि उन्हें हमेशा स्टीयरिंग व्हील पर हाथ रखना चाहिए और सतर्क रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें: पहली नौकरी वाले भी आराम से खरीद सकते हैं ये कार, हर महीने बनेगी बस इतनी बनेगी EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget