एक्सप्लोरर

EV चलाने वालों के लिए बड़ी राहत, यहां लगने जा रहे 50 फास्ट चार्जिंग स्टेशन, जानें डिटेल्स

EV Charging Station: देशभर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अब EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग भी तेज हो गई है. चार्जिंग स्टेशनों के लगने से ईवी यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी.

EV Charging Station In Telangana: तेलंगाना में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की संख्या लगातार बढ़ रही है, इस बढ़ती डिमांड को देखते हुए TGREDCO (Telangana Renewable Energy Development Corporation Ltd) ने EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. TGREDCO अब राज्य के तीन प्रमुख जिलों -हैदराबाद, रंगारेड्डी और मेडचल-मलकाजगिरी में कुल 50 ड्यूल-गन DC फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाने जा रहा है.

फास्ट चार्जिंग स्टेशन की खासियत

हर फास्ट चार्जिंग स्टेशन में 60 किलोवॉट का ड्यूल-गन DC चार्जर लगाया जाएगा, जिससे एक साथ दो इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज किया जा सकेगा. यह टेक्नोलॉजी चार्जिंग समय को कम करने में मदद करेगी और ईवी यूजर्स की चिंता को भी घटाएगी. इन चार्जिंग स्टेशनों का मुख्य उद्देश्य इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम को मजबूत करना, लोगों में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के प्रति भरोसा बढ़ाना और वायु तथा ध्वनि प्रदूषण को कम करना है.

कैसे होगा चार्जिंग स्टेशन का इंस्टॉलेशन?

TGREDCO ने तय किया है कि इन चार्जिंग स्टेशनों की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का पूरा कार्य एक विशेष एजेंसी को सौंपा जाएगा. इसमें 5 साल की कंप्रीहेंसिव वारंटी, सालाना मेंटेनेंस और ऑन-साइट टेक्निकल सपोर्ट शामिल रहेगा.

45 दिनों में पूरा होगा प्रोजेक्ट

जिस एजेंसी को टेंडर मिलेगा, उसे वर्क ऑर्डर जारी होने के 45 दिनों के भीतर सभी चार्जिंग स्टेशन पूरी तरह इंस्टॉल और टेस्ट करने होंगे. पावर सप्लाई TGREDCO और TGDISCOMs की मदद से हर साइट पर दी जाएगी, जिसके बाद सात दिनों में ऑन-बोर्ड टेस्टिंग और कमीशनिंग भी हो जाएगी.

EV अपनाने की रफ्तार को मिलेगा बूस्ट

इन चार्जिंग स्टेशनों की मदद से चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और ज्यादा भरोसेमंद होगा, जिससे आम लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर पहले से ज्यादा तवज्जो दे सकते हैं. साथ ही इससे राज्य में EV इकोसिस्टम को जबरदस्त ताकत मिलेगी और EV बिक्री में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

TGREDCO का विजन

TGREDCO का यह कदम सिर्फ EV यूजर्स के लिए राहत नहीं, बल्कि राज्य में सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन की दिशा में एक बड़ा कदम है. स्वच्छ ऊर्जा और स्मार्ट शहरों की ओर बढ़ते इस बदलाव में इलेक्ट्रिक वाहनों की भूमिका को और मजबूत किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: पुलिस ने नहीं की मदद, कपल ने इस टेक्नोलॉजी से ट्रैक की अपनी चोरी हुई Jaguar, ऐसे मिली वापस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक
आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक
भारत में लॉन्च होते ही SOLD OUT हुई Ducati Formula 73, जानें कीमत?
भारत में लॉन्च होते ही SOLD OUT हुई Ducati Formula 73, जानें कीमत?
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget